फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traffic on one lane of sultanganj flyover begins in agra

सुल्तानगंज फ्लाईओवर की एक लेन पर ट्रैफिक शुरू

Sat, 20 May 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Sat, 20 May 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
traffic on one lane of sultanganj flyover begins in agra
फ्लाईओवर - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर सुल्तानगंज फ्लाईओवर की भगवान टाकीज से वाटर वर्क्स की ओर जाने वाली लेन (कानपुर एंड) पर यातायात शुरू कर दिया गया। सांसद डा. रामशंकर कठेरिया, जिलाधिकारी गौरव दयाल ने पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर शुभारंभ किया। फ्लाईओवर की दूसरी लेन पर काम बाकी है। एक जून तक फ्लाईओवर की दोनों लेन शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


सुल्तानगंज पुलिया चौराहे पर फ्लाईओवर के निर्माण की शुरुआत वर्ष अक्तूबर 2014 में हुई थी। तभी से पुल के निर्माण का काम चल रहा था। सुल्तानगंज चौराहे से ही कमला नगर, बल्केश्वर, गांधी नगर, मोतीलाल नेहरू रोड जैसे इलाके जुड़े हैं। चौराहे पर यातायात के भारी दबाव के कारण काम रफ्तार नहीं पकड़ सका था। फरवरी में खंदारी फ्लाईओवर के पूरा होने के बाद निर्माणदायी एजेंसी एलएंडटी के अधिकारियों को पुल का काम जल्द पूरा करने को कहा गया था। 
विज्ञापन


इसके बाद राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने यहां श्रमिकों की संख्या में इजाफा किया था। दिन और रात काम करवाया जा रहा था। शनिवार की दोपहर को सांसद कठेरिया ने पुल पर पूजा अर्चना की। नारियल फोड़ा। इसके बाद फीता काटकर यातायात शुरू किया। सांसद और डीएम ने पुल से गुजरकर निर्माण कार्य का जायजा भी लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद कठेरिया ने कहा कि पुल पर यातायात शुरू होने से जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। दूसरी लेन पर दस दिन में काम समाप्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट निदेशक मोहम्मद शफी, लघु उद्योग भारती के राकेश गर्ग, केसी जैन, शरद चौहान, अनिल चौधरी, प्रदीप अग्रवाल, कमला नगर व्यापार मंडल के गुलाब सिंह दिवाकर आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed