{"_id":"6a2c7700c6f9a6e5aa0da6ec","slug":"traffic-jam-stretching-from-the-highway-to-mg-road-a-one-minute-journey-took-half-an-hourtraffic-jam-stretching-from-the-highway-to-mg-road-a-one-minute-journey-took-half-an-hour-agra-news-c-25-1-agr1034-1083345-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हाईवे से एमजी रोड तक जाम, एक मिनट की दूरी में लगे आधे घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हाईवे से एमजी रोड तक जाम, एक मिनट की दूरी में लगे आधे घंटे
विज्ञापन
गुरुद्वारा गुरु का ताल तक वाहनों की लंबी लाइन
आगरा। शहर में शुक्रवार को जगह-जगह जाम ने लोगों को परेशान किया। दोपहर में हाईवे पर आईएसबीटी से गुरुद्वारा गुरु का ताल तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। बारिश के बाद हुए जलभराव से यह समस्या रही। रामबाग से हाथरस मार्ग, वाटरवर्क्स से जीवनी मंडी तक वाहन रेंग-रेंगकर चले।
बृहस्पतिवार रात बारिश की वजह से हाईवे पर जगह-जगह जलभराव हो गया। आईएसबीटी से गुरुद्वारा गुरु का ताल सर्विस रोड पर पानी भर गया। इससे शुक्रवार को खंदारी की तरफ से सिकंदरा की तरफ जाने वाले वाहनों के ब्रेक लगने लगे। लंबा जाम लग गया। कुछ ही देर में सिकंदरा से आईएसबीटी तक वाहनों की लाइन लग गई। हाईवे पर रात 9 बजे तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।
रामबाग से हाथरस मार्ग पर कई जगह जाम लगा। इस मार्ग पर जगह-जगह अतिक्रमण मुसीबत बना हुआ है। सवारी वाहन भी चालक जहां मन वहां खड़ी कर देते हैं। उधर, वाटरवर्क्स से जीवनी मंडी की तरफ जाने वाले मार्ग पर भी वाहनों के दबाव से जाम की समस्या रही। लोगों को अपने वाहन निकालने में समस्या का सामना करना पड़ा। एक मिनट की दूरी को तय करने में आधा घंटे से अधिक का समय लग गया।