फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic jam on the highway in front of Gurudwara Guru Ka Taal in Agra

आगरा: गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने हाईवे पर तीन घंटे आधा किलोमीटर लंबा जाम, एंबुलेंस भी फंसी रही

Fri, 11 Feb 2022 08:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Feb 2022 08:56 PM IST
सार

एनएच-2 पर आईएसबीटी पर फ्लाईओवर बनने के बाद भी जाम की समस्या दूर नहीं हो सकी है। शुक्रवार को फिर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। 

विज्ञापन
Traffic jam on the highway in front of Gurudwara Guru Ka Taal in Agra
हाईवे पर जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एनएच-2 पर गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने शुक्रवार सुबह 11 बजे से वाहनों का दबाव अधिक होने की वजह से जाम लग गया। आधा किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। दो पहिया से लेकर चार पहिया, ट्रक आदि वाहन फंस गए। दो  पुलिसकर्मी तैनात होने की वजह से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। तकरीबन तीन घंटे बाद राहत मिल सकी।

विज्ञापन


एनएच-2 पर आईएसबीटी पर फ्लाईओवर बनने के बाद भी जाम की समस्या दूर नहीं हो सकी है। खंदारी की तरफ से आने वाले वाहन गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर फंस रहे हैं। इसकी प्रमुख वजह सिकंदरा की तरफ से आने वाले वाहनों का गुरुद्वारा गुरु का ताल से आवास विकास कालोनी और मदिया कटरा की तरफ जाने के लिए टर्न लेना है। इसके साथ ही सर्विस रोड से आने वाले वाहन भी निकलते हैं। वाहनों के मुड़ने के दौरान दोनों तरफ के वाहन फंस रहे हैं।

विज्ञापन

वाहनों के अधिक दबाव के कारण लगा जाम 

शुक्रवार को वाहनों का दबाव अधिक था। इस वजह से सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक वाहनों की लाइन लगी रही। इससे आईएसबीटी फ्लाईओवर तक  वाहन फंस गए। गुरुद्वारा कट पर दो ही पुलिसकर्मी तैनात थे। वो किसी तरह वाहनों को निकाल रहे थे। इस जाम में मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंस गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदरा की तरफ से आने वाले वाहन आईएसबीटी फ्लाईओवर पर सर्विस रोड के कट पर फंस रहे थे। यहां पर वाहनों के हाईवे से सर्विस रोड की तरफ जाने की वजह से जाम लग रहा था। इससे भी लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में यातायात पुलिसकर्मी भी लगे हैं। वाहनों के दबाव की वजह से दिक्कत हुई। पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाकर समस्या को दूर किया जाएगा।

मदिया कटरा और बोदला पर भी जाम

चुनाव ड्यूटी में यातायात पुलिसकर्मी भी लगे हैं। इससे हाईवे के अलावा शहर के अंदरूनी इलाकों में भी लोगों को जाम से दो-चार होना पड़ रहा है। शुक्रवार को दोपहर 12 से दो के बीच मदिया कटरा पर वाहनों की लाइन लगी रही। बोदला पर शाम तकरीबन पांच बजे जाम रहा। सवारी वाहन से लेकर बस और ट्रैक्टर ट्रालियों के निकलने से दिक्कत हुई। दो घंटे तक जाम लगा रहा।

जाम के प्रमुख कारण 
  • हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल से सिकंदरा पर वाहनों के मुड़ने के दौरान लाइन लग रही। 
  • भगवान टाकीज, रामबाग, टेढ़ी बगिया, बोदला, शाहगंज, लोहामंडी पर सवारी वाहन खड़े रहते हैं। 
  • एमजी रोड पर रोक के बावजूद बड़ी संख्या में ई रिक्शा चल रहे हैं। इन पर रोक नहीं लग रही है। 
  • हाईवे पर भी बड़ी संख्या में आटो चलते हैं। इससे जहां बड़े वाहनों की गति पर असर पड़ता है, वहीं हादसे का खतरा बना रहता है। 
  • चौराहों पर वाहनों की संख्या के हिसाब से यातायात पुलिसकर्मी नहीं रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed