फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic Jam on Paliwal Park Road in Agra Following School Dismissal

Agra News: पालीवाल पार्क मार्ग पर लगा जाम, घ्ंटों फंसे रहे स्कूली वाहन; भीषण गर्मी में बच्चों का हुआ बुरा हाल

Sat, 09 May 2026 09:47 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 09 May 2026 09:47 PM IST
सार

स्कूलों की छुट्टी के बाद वजीरपुरा रोड पर लंबा जाम लग गया। हरीपर्वत चौराहे पर यातायात संचालन करने में ट्रैफिक पुलिस के पसीने छूट गए। शॉर्टकट के चक्कर में संजय प्लेस से वाहन निकलने की वजह से जाम लगने लगा। 

विज्ञापन
Traffic Jam on Paliwal Park Road in Agra Following School Dismissal
पालीवाल पार्क रोड पर लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में स्कूलों की छुट्टी के बाद वजीरपुरा रोड से निकलना मुश्किल भरा रहा। वाहनों के दबाव के कारण पालीवाल पार्क मार्ग और वजीरपुरा चौराहे पर जाम लग गया। लोगों को कुछ मीटर की दूरी तय करने में 20 मिनट से ज्यादा का समय लगा। बच्चे और अभिभावक गर्मी के कारण परेशान हुए।
विज्ञापन


गर्मी में जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। स्कूलों की छुट्टी के समय शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में जाम की परेशानी रहती है। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे स्कूलों की छुट्टी के बाद वजीरपुरा रोड पर लंबा जाम लग गया। हरीपर्वत चौराहे पर यातायात संचालन करने में ट्रैफिक पुलिस के पसीने छूट गए। शॉर्टकट के चक्कर में संजय प्लेस से वाहन निकलने की वजह से जाम लगने लगा। 
विज्ञापन


सेंट पीटर्स तिराहे से वजीरपुरा चौराहे और पालीवाल पार्क मार्ग पर अधिक दिक्कत हुई। अभिभावक और बच्चों का जाम में गर्मी के कारण बुरा हाल हो गया। राहगीरों का कहना था कि स्कूलों की छुट्टी के समय में कम से कम आधा घंटे का अंतराल होने पर ही लोगों को जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed