{"_id":"60f5e3c28ebc3e61c32afa7d","slug":"traffic-jam-in-isbt-agra-news-agr500499917","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसबीटी पर पूरे दिन रेंगते रहे वाहन, फंसे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसबीटी पर पूरे दिन रेंगते रहे वाहन, फंसे रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। एनएच-2 पर आईएसबीटी से खंदारी तक पूरे दिन वाहन रेंगते रहे। दोपहर एक बजे से ही वाहनों के फंसने का सिलसिला शुरू हो गया, जोकि शाम पांच बजे तक चलता रहा।
केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड स्थित शीतला मंदिर पर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण भी सर्विस रोड पर वाहन फंसे रहे। इस जाम का असर भगवान टाकीज ओवरब्रिज तक पड़ा। यहां भी जाम लगा रहा। आईएसबीटी पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कारण दोनों ओर का हाईवे का एक किमी एरिया बंद है। ऐसे में यहां से वाहन सर्विस रोड से होकर गुजरते हैं। सोमवार को दोपहर एक बजे से जाम लगने का सिलसिला शुरू हुआ, जोकि शाम पांच बजे तक जारी रहा। वाहन पूरे दिन रेंगते रहे।
मेला बना जाम का कारण
आईएसबीटी पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कारण हाईवे का ट्रैफिक दोनों ओर की सर्विस रोड से होकर गुजारा जा रहा है। सोमवार को आषाढ़ के आखिरी सोमवार को यहां शीतला मेले में उमड़े स्थानीय श्रद्धालुओं के वाहनों के आवागमन के कारण वाहन उल्टे सीधे फंस गए। यही जाम की बड़ी वजह बनी। खंदारी की ओर से आने वाले वाहन ट्रांसपोर्ट नगर की सर्विस रोड पर भरे पानी के कारण फंसे रहे तो सिकंदरा की ओर से आने वाली गाड़ियां संकरे सर्विस रोड फंसकर रह गईं। यहां मौजूद ट्रैफिक कर्मियों ने जाम खुलवाने की कोशिश की मगर कोई फायदा नहीं हुआ। इस दौरान एक ट्रक चालक ने कार में टक्कर मार दी, इस कारण भी यहां 40 मिनट तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
इन स्थानों पर भी लगा जाम
हाईवे पर अबुल उला दरगाह के पास, आरबीएस कॉलेज रोड, सूरसदन चौराहा-एमजी रोड, केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड, मऊ रोड, खंदारी।