{"_id":"615a18748ebc3e4aff13097f","slug":"traffic-jam-in-highway-agra-news-agr5101528191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर दिनभर जाम, वाहनों की लगी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर दिनभर जाम, वाहनों की लगी लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। एनएच-2 पर रविवार को जाम से दिनभर वाहनों की लाइन लगी रही। सिकंदरा से गुरुद्वारा गुरु का ताल तक वाहन फंसे रहे। पुलिस की उचित व्यवस्था नहीं थी।
रविवार सुबह साढ़े दस बजे से ही गुरुद्वारा गुरु का ताल पर वाहन फंसने लगे थे। खंदारी की तरफ से आने वाले वाहन सर्विस रोड पर वाहन खड़े होने की वजह हाईवे पर गलत दिशा से आकर कट से सिकंदरा की तरफ जा रहे थे। इस दौरान हाईवे पर कोन लगाकर सफाई कार्य भी चल रहा था। इससे जाम लग गया। काफी देर तक वाहन फंसे रहे। यह स्थिति शाम तकरीबन आठ बजे तक रही। सिकंदरा तक वाहनों की लाइन लग रही थी।
वहीं आईएसबीटी पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। इस निर्माण की वजह से सर्विस रोड पर आकर वाहन निकलते हैं। इससे रोजाना जाम की स्थिति है।
शाम को तकरीबन साढ़े चार बजे भगवान टॉकीज चौराहे पर भीषण जाम लग गया। इसमें सवारी वाहन से लेकर एंबुलेंस तक फंस गईं। तकरीबन आधा घंटे तक यही स्थिति रही। उधर, यमुना किनारा रोड पर भी पूरे दिन वाहन रेंगते रहे। हालांकि रविवार को पर्यटकों की बड़ी संख्या के कारण इस रोड पर अतिरिक्त यातायात कर्मी लगाए गए थे। एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि जहां भी जाम की समस्या है, वहां पर अतिरिक्त फोर्स लगाई जाएगी।