{"_id":"696e7176f032ea76770a1864","slug":"traffic-jam-caused-by-metro-construction-work-in-agra-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मेट्रो निर्माण के चलते एमजी रोड पर थमी वाहनों की रफ्तार, पांच मिनट की दूरी तय करने में लगा आधा घंटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मेट्रो निर्माण के चलते एमजी रोड पर थमी वाहनों की रफ्तार, पांच मिनट की दूरी तय करने में लगा आधा घंटा
Mon, 19 Jan 2026 11:39 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:39 PM IST
सार
आगरा में जाम ने लोगों को बेहाल कर रखा है। एमजी रोड पर मेट्रो के निर्माण कार्य के चलते वाहनों की कतार लगी रहती है। दिनभर लोग जाम में फंसे रहते हैं। साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी जाम के चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आगरा में जाम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में एमजी रोड पर मेट्रो निर्माण कार्य के चलते दिन भर जाम लगा। इसके साथ ही शहर के कई क्षेत्रों में ट्रैफिक बहुत धीमा रहा। जाम में फंसकर परेशान हो रहे लोगों ने सोशल मीडिया पर आगरा का जाम हैशटैग कर जाम की वीडियो पोस्ट की। लोगों को पांच मिनट की दूरी तय करने में आधे घंटे से अधिक समय लगा।
भगवान टॉकीज से दीवानी और सूरसदन तक दोनों ओर वाहन रेंगते दिखे। सेंट जोंस, राजा की मंडी, मेडिकल काॅलेज तिराहा, पंचकुइयां, धाकरान, रावली, धौलपुर हाउस से साईं की तकिया तक वाहनों को निकालने में चालकों को काफी परेशानी हुई। शाहजहां गार्डन से पुरानी मंडी तक मंटोला नाले की टैपिंग के लिए पाइपलाइन बिछाने के कार्य की वजह से एकल होने का असर सोमवार को भी रहा। फतेहाबाद रोड, माल रोड, बालूगंज चौराहे, बिजलीघर आदि क्षेत्रों में वाहनों की कतारें लगी रहीं। शाहगंज बाजार, लोहामंडी चौराहा, मदिया कटरा तिराहे पर ऑटो, ई-रिक्शा और ट्राॅली-ट्रैक्टर की वजह से कई बार जाम लगा। लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जाम के वीडियो रील बनाकर पोस्ट किए।
शाहगंज डबल फाटक पर मिली राहत
शाहगंज डबल फाटक पर रेलवे की ओर से मरम्मत कार्य के कारण एक लेन बंद है। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार और रेलवे के अधिकारियों के निरीक्षण के बाद सोमवार को आरपीएफ ने फाटक पर यातायात संचालन की जिम्मेदारी संभाली। रोड पर बैरिकेड कर रास्ते को दो भागों में बांटा गया। शाहगंज से सराय ख्वाजा जाने वालों को फाटक से आगे नगला छउवा की ओर से यू-टर्न कर निकाला गया। इसके साथ ही वाहन चालकों को जल्दबाजी में आगे निकलने की होड़ में वाहनों को फंसाने नहीं दिया गया। व्यवस्थित संचालन से पिछले दिनों की तुलना में राहत रही। फाटक बंद होने पर भी वाहनों को अपनी लाइन पर ही रुकने दिया गया।