{"_id":"60099bc31d0112567f151db8","slug":"traffic-jam-at-isbt-no-police-depute-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: आईएसबीटी पर रोजाना लग रहा जाम, फिर भी पुलिस तैनात नहीं, नहीं निकल पाते वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: आईएसबीटी पर रोजाना लग रहा जाम, फिर भी पुलिस तैनात नहीं, नहीं निकल पाते वाहन
Fri, 22 Jan 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
आईएसबीटी के पास वाहनों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजर्मा-दो (एनएच-2) पर आईएसबीटी (अन्तर्राज्यीय बस अड्डा) के सामने रोजाना जाम के बावजूद न तो एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ध्यान दे रहा है और न ही पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई कवायद की जा रही है। सर्विस रोड के कट पर रोडवेज की बसें और डग्गामार वाहन जाम की बड़ी वजह बन रहे हैं। इसके बावजूद यहां पुलिस तैनात नहीं है।
फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा
आईएसबीटी के सामने फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण दोनों तरफ के वाहनों को सर्विस रोड से निकाला जाता है। मगर, ट्रासंपोर्ट नगर के कट पर ही आईएसबीटी से निकलकर बसों और डग्गामार वाहनों का ठहराव हो रहा है। इससे वाहन फंस रहे हैं। इसके बावजूद कट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं की गई है। यह तब है जब पुलिसकर्मी 500 मीटर की दूरी पर खंदारी चौराहे के चेक पोस्ट पर बैठे रहते हैं।
अमर उजाला पड़ताल: सर्विस रोड चौड़ा किए बिना शुरू किया काम, दिल्ली हाईवे पर लग रहा जाम
विज्ञापन
यह है समस्या
. फ्लाईओवर निर्माण के दौरान सर्विस रोड से वाहन निकाले जा रहे हैं। मगर, सर्विस रोड से अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका है।
. गलत दिशा से आने वाले वाहनों को रोकने के लिए भी कोई पुलिसकर्मी नहीं रहता है। इससे हादसे की आशंका हर समय बनी रहती है।
. आईएसबीटी के सामने कट पर ही रोडवेज बसें और डग्गामार वाहन खड़े हो जाते हैं। इस दौरान वाहन सर्विस रोड से वाहन हाईवे पर आते हैं तो फंसना पड़ता है। इससे जाम लग जाता है।
फिरोजाबाद: नाले में गिरकर चाट विक्रेता की मौत, टूटी रेलिंग बनी हादसे का कारण
थाना पुलिस को निर्देशित किया
आईएसबीटी के जाम की समस्या को दूर किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। थाना पुलिस को निर्देशित कर दिया गया है। - बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपी सिटी