{"_id":"59f053224f1c1bd0538b94a6","slug":"traffic-diversion-due-to-cm-yogi-visit-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम के आते ही बदल जाएंगे ट्रैफिक रूट, शहर में निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के आते ही बदल जाएंगे ट्रैफिक रूट, शहर में निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 26 Oct 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 26 अक्तूबर को आगरा में आगमन पर कई रूटों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। इसका चार्ट मंगलवार को ही जारी कर दिया गया। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।
आगरा में 26 अक्तूबर को सुबह 7:30 से 11 बजे तक एत्माद्दौला तिराहे से यमुना किनारा, शमशानघाट, विक्टोरिया पार्क, लाल किला तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
यहां के वाहन जीवनी मंडी से पालीवाल पार्क होते हुए एमजी रोड जाएंगे। वहीं, माल रोड से लाल किला होकर यमुना किनारा से एनएच-2 को जाने वाले वाहन फतेहाबाद रोड से इनर रिंग रोड होकर निकाले जाएंगे।

Trending Videos
traffic route diverted
रेलवे माल गोदाम से मोतीमहल, ग्यारह सीढ़ी, मेहताब बाग का मार्ग भी सुबह 7:30 से 10 बजे तक बंद रहेगा। यहां आने वाले वाहनों को नुनिहाई नगला रामबल होते हुए गुजारा जाएगा।
एमजी रोड से पंचकुइयां बोदला होकर राजस्थान और मथुरा जाने वाली टूरिस्ट बसों को सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक ईदगाह से मलपुरा नहर होकर निकाला जाएगा।
एमजी रोड से पंचकुइयां बोदला होकर राजस्थान और मथुरा जाने वाली टूरिस्ट बसों को सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक ईदगाह से मलपुरा नहर होकर निकाला जाएगा।
यहां रहेगी पार्किंग की व्यवस्था
सुभाष पार्क से जीआईसी मैदान तक वाहन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे। सिकंदरा की ओर से आने वाले वाहनों को साकेत कालोनी होते हुए सीओडी व जयपुर हाउस की ओर रवाना किया जाएगा। कलेक्ट्रेट और शाहगंज की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को भोगीपुरा होते हुए साकेत चौराहा की ओर से भेजा जाएगा।
जनसभा में आने वाले वाहनों के लिए तहसील तिराहे से पंचकुइयां के मध्य पार्किंग व्यवस्था की गई है। बोदला, पथौली, सिकंदरा और लोहामंडी के रास्ते जनसभा में आने वाले वाहनों को कोठी मीना बाजार में पार्क कराया जाएगा। वहीं, ताजमहल पश्चिमी गेट की ओर जाने वाले वाहनों को रामलीला मैदान में पार्क करवाया जाएगा।