Agra: सीएम योगी की रैली के लिए हुआ ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें सूची, नहीं तो फंसे रह जाएंगे
आगरा में गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा है। इसको देखते हुए शहर में ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। आप भी बाहर जा रहे हैं तो घर से निकलने से पहले यह जानकारी पढ़ लें नहीं तो फंसे रह जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। उनकी जमसभा जीआईसी मैदान में होनी है। सीएम के आगमन से पहले डीएम नवनीत सिंह चहल और पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही ट्रैफिक डायवर्जन की योजना बनाई।
डायवर्जन योजना के मुताबिक गुरुवार दोपहर 12 बजे से रामनगर पुलिया से कोठी मीना बाजार मैदान के बीच कोई वाहन नहीं आएगा। पृथ्वीनाथ फाटक से आने वाले वाहनों को रामनगर पुलिया से मारुति एस्टेट होते हुए बोदला चौराहे से सिकंदरा होते हुए निकाला जाएगा।
इन रूटों पर किया डायवर्जन
ट्रैफिक डायवर्जन प्लान के मुताबिक, मारुति एस्टेट चौराहा से किसी भी प्रकार का भारी वाहन कोठी मीना बाजार मैदान की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। साकेत चौराहा से कोठी मीना बाजार मैदान की तरफ रैली से संबंधित वाहनों को छोड़कर किसी भी प्रकार का वाहन कोठी मीना बाजार की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
यह वाहन साकेत चौराहे से लोहामंडी और सीओडी तिराहे, भोगीपुरा, रुई की मंडी चौराहे एवं अन्य वैकल्पिक मार्गों से अपने गंतव्य को जा सकेंगे। कोठी मीना बाजार गोल चक्कर (एसीपी लोहामंडी कार्यालय चौराहा) से जीआईसी मैदान की ओर रैली से जुड़े चार पहिया वाहनों के अलावा किसी भी प्रकार का वाहन जीआईसी मैदान की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
सुभाष पार्क से पंचकुईयां नहीं जाएंगे वाहन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा को देखते हुए सुभाष पार्क तिराहे से पंचकुइया की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। डबल फाटक शाहगंज से रुई की मंडी चौराहे की ओर दोपहिया वाहनों के अलावा किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। तीन पहिया और चार पहिया वाहन डबल फाटक से ईदगाह होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। शाहगंज चौराहे (संगीता चौराहा) से पंचकुईयां की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। स्पीड कलर लैब चौराहा शाहगंज से सोरों कटरा होकर पंचकुईंया की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधिति रहेंगे।
यहां बनाई गई है वाहनों की पार्किंग
पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि भगवान टॉकीज और आगरा क्लब चौराहे से एमजी रोड की ओर से रैली में आने वाले बड़े वाहनों की पार्किंग पुलिस अस्पताल मैदान और छोटे वाहनों की पार्किंग डीआईओएस मैदान तथा सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तहसील रोड में कराई जाएगी। सिकंदरा-बोदला एवं भरतपुर की ओर से रैली के लिए आने वाले बड़े वाहनों एवं चार पहिया वाहनों की पार्किंग कोठी मीना बाजार मैदान में होगी।
यहां होगी वीआईपी वाहनों की पार्किंग
वीआईपी वाहनों की पार्किंग जीजीआईसी कालेज के पीछे खाली मैदान कोठी मीना बाजार रोड साइड और अशोक नगर तिराहे के पास रहेगी। पुलिस वाहनों की पार्किंग पंचकुईयां चौराहे के पास आंबेडकर भवन, अशोकनगर रोड साइड माथुर वैश्य धर्मशाला एवं वीवीआईपी गेट के सामने मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र में होगी। चार पहिया वाहनों और दोपहिया वाहनों की सामान्य पार्किंग पंचकुईयां से शाहगंज रोड पर जीआईसी मैदान एवं राजकीय पुस्तकालय मैदान में होगी।