{"_id":"5e46ce658ebc3ee5f668def7","slug":"traders-protest-unique-style-against-nagar-nigam-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखा विरोध प्रदर्शन: नगर निगम पर व्यापारियों ने बजाए थाली-चम्मच, भेंट किए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखा विरोध प्रदर्शन: नगर निगम पर व्यापारियों ने बजाए थाली-चम्मच, भेंट किए फूल
Sat, 15 Feb 2020 12:45 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम पर प्रदर्शन करते व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में वेलेंटाइन डे पर संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन ने नगर निगम को फूल भेंट किए और निगम परिसर में जाकर थाली-चम्मचें बजाईं। फिल्म 'लगे रहो मुन्नाभाई' की तर्ज पर व्यापारियों ने नगर निगम को फूल देकर गेट वेल सून का संदेश दिया।
संजय प्लेस में पार्किंग का 32 दिनों से विरोध कर रहे वेलफेयर एसोसिएशन ने बीमार नगर निगम का फोटो रखकर फूल अर्पित किए। व्यापारियों के मुताबिक भ्रष्टाचार की बीमारी से ग्रस्त नगर निगम के स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई है।
इसके बाद एसोसिएशन के सदस्य नगर निगम पहुंचे, जहां थाली-चम्मच बजाने के बाद अपने साथ लाए फूल और संदेशों को रखा। एसोसिएशन के बृजेंद्र बघेल ने कहा कि नगर आयुक्त बेसमेंट में गोदाम घेरने पर व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं। यह चुनौती उन्हें स्वीकार है।
विज्ञापन
विनय मित्तल ने नगर आयुक्त की संपत्ति की जांच की मांग की है। केएन अग्निहोत्री ने कहा कि व्यापारियों ने पार्किंग मसले पर मुख्यमंत्री से समय मांगा है। धरने में संजय गुप्ता, नरेश पारस, नितिन जौहरी, अरविंद सिंह, राजेंद्र पाल, आशीष शर्मा, राकेश मेहरा, बीबी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।