{"_id":"6a3c44bdee27c68b1e02b193","slug":"traders-paid-tribute-to-the-students-who-died-in-the-fire-incident-agra-news-c-25-1-agr1035-1092417-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अग्निकांड में मृतक छात्रों को व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अग्निकांड में मृतक छात्रों को व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
संजय प्लेस शहीद स्मारक परिसर में श्रद्धांजलि दी गई
आगरा। लखनऊ के भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्रों को आगरा व्यापार मंडल के नेतृत्व में संजय प्लेस शहीद स्मारक परिसर में श्रद्धांजलि दी गई। व्यापारियों ने मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि यह दुखद हादसा हमें सुरक्षा मानकों के प्रति अधिक सजग रहने की चेतावनी देता है। महामंत्री अशोक मंगवानी और संगठन महामंत्री राकेश बंसल ने कहा कि इस संकट की घड़ी में पूरा व्यापारी समाज पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। पदाधिकारियों ने सभी संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने की मांग की।
इस अवसर पर राजीव गुप्ता, राजेश अग्रवाल, योगेश रखवानी, अंशुल अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, दुष्यंत गर्ग, साहूकार सिंह चाहर, कन्हैयालाल राठौर, डॉ. धीरज वर्मा, अशोक लालवानी, अनुराग अरोड़ा, बृजमोहन रेपुरिया सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।