फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traders enrages during encroachment removel campaign

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यापारी को पकड़ने पर भड़का आक्रोश, बाजार बंद

Sat, 16 Apr 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
traders enrages during encroachment removel campaign
कासगंज पटियाली में आक्रोश जताते व्यापारी - फोटो : KASGANJ
पटियाली। कस्बे में शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यापारी को पकड़ लिए जाने से आक्रोश भड़क गया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। प्रशासनिक अधिकारियों एवं व्यापारियों के बीच हुई वार्ता में एक सप्ताह तक अतिक्रमण अभियान न चलाए जाने पर सहमति बन गई।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी प्रेम नरायन सिंह के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी उपजिलाधिकारी रितु सरोही के साथ पटियाली कोतवाली प्रभारी, थानाध्यक्ष सिकंदरपुर वैश्य, थानाध्यक्ष गंजडुंडवारा, थानाध्यक्ष सिढ़पुरा ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। नगर पंचायत कर्मचारी नरदोली रोड पर से महाबली ने अतिक्रमण हटाने लगे। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकान को जाने के रास्ते को तोड़ दिए जाने पर व्यापारियों ने एतराज जताया। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर एक व्यापारी को पुलिस ने पकड़ लिया ओर थाने भिजवा दिया। इसके बाद आक्रोश भड़क गया और कस्बे का बाजार बंद हो गया। जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार, नगर अध्यक्ष अनुराग वार्ष्णेय व्यापारियों के साथ अतिक्रमण को हटा रहे बुलडोजर के आगे खड़े हो गए। अतिक्रमण हटाने के तरीके का विरोध किया। इसके बाद सैकड़ों व्यापारी नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंच गए। वहां मौजूद उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष पति प्रोफेसर नीरज किशोर मिश्रा के समक्ष व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तरीके पर एतराज जताया। साथ ही पकड़े गए व्यापारी को छोड़ने की मांग की। इसके साथ ही व्यापारियों ने अन्य मांगे भी लिखित रूप से अधिकारियों के समक्ष रखीं। व्यापारी को छोड़ दिए जाने के बाद व्यापारियों का आक्रोश शांत हो गया। व्यापारियों और अधिकारियों के बीच एक सप्ताह तक अतिक्रमण नही हटाने पर सहमति बन गई। इस दौरान सभासद वीरेंद्र गुप्ता, सारांश गुप्ता, बृजेश गुप्ता, हशमत अली, अरशद अली आदि व्यापारी मौजूद रहे
विज्ञापन

आज भी व्यापारी रखेंगे बाजार बंद
पटियाली। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनुराग वार्ष्णेय ने बताया कि रविवार को नगर के सभी व्यपारी अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखेगें। तहसील रोड स्थित रामलीला मंच पर व्यापारियों की एक बैठक की जाएगी । इसमें अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के रवैैये के बाद आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed