Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traders are protesting demanding reduction of GST on shoes from 12 percent to 5 percent in Agra

UP News: जूते पर जीएसटी नहीं घटी... तो संसद तक होगा मार्च; आगरा में जुटेंगे 26 प्रांतों के जूता कारोबारी

Sat, 31 Aug 2024 11:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 31 Aug 2024 11:28 PM IST
सार

जूते पर जीएसटी नहीं घटी तो कारोबारियों ने संसद तक मार्च करने की चेतवानी दी है। इसके लिए आगरा में 26 प्रांतों के जूता कारोबारी जुटेंगे। 

विज्ञापन
Traders are protesting demanding reduction of GST on shoes from 12 percent to 5 percent in Agra
जूते पर जीएसटी नहीं घटी... तो संसद तक होगा मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में जूते पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने की मांग करते हुए कारोबारी आंदोलित हैं। सोमवार को जयपुर हाउस स्थित श्रीराम पार्क में महापंचायत होगी। जहां 26 प्रांतों के कारोबारी शामिल होंगे। रणनीति बनेगी। तय हुआ है कि जूता पर जीएसटी नहीं घटी तो संसद तक मार्च होगा।

विज्ञापन


द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन अध्यक्ष विजय सामा ने शनिवार को हींग की मंडी में बैठक की। जहां आंदोलन की रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा आगरा में तीन लाख परिवार प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जूते के कारोबार पर निर्भर हैं। पहले पांच प्रतिशत ही जीएसटी था। इसे बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

एक हजार से अधिक मूल्य के जूते पर 18 प्रतिशत जीएसटी है। 200 से 250 रुपये में जूता बनाने वाले छोटे कारीगर, दस्तकार व कारोबारी सभी प्रभावित हैं। सचिव नरेंद्र पुरसनानी ने कहा कि जीएसटी बढ़ने से जूता कारोबार संकट में है। कई फैक्टरियां बंद हो चुकी हैं। कारीगर हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं। रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
 
विज्ञापन

फिटमेंट कमेटी ने एजेंडे में किया शामिल

अध्यक्ष विजय सामा ने बताया कि पिछले माह इस संबंध में राज्य वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से मुलाकात की गई थी। इसके बाद जीएसटी घटाने के प्रस्ताव को जीएसटी काउंसिल की फिटमेंट कमेटी ने अपने एजेंडे में शामिल कर लिया है। 9 सितंबर को फिटमेंट कमेटी की बैठक होगी। दस्तावेज व रिपोर्ट भेज दी गई हैं।
 
विज्ञापन

इन संगठनों का समर्थन

सोमवार को जयपुर हाउस में महापंचायत का शू फैक्टर्स फेडरेशन के अलावा सोल एसोसिएशन, कुटीर उद्योग, ट्रेडर्स, नेशनल चैंबर, दस्तकार संगठन जाटव महापंचायत सहित एक दर्जन संगठनों ने समर्थन किया है। शनिवार को हुए महापंचायत के आमंत्रणपत्र विमोचन में ताहिर कुरैशी, उस्मान कुरैशी, कोषाध्यक्ष दिलप्रीत सिंह, वासु मूलचंदानी, अजय महाजन, प्रमोद महाजन, संजय अरोड़ा, धनश्याम दास, अनिल लाल, विजय जटाना, सुधीर महाजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed