फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traders are angry for not taking back the increased parking fee in the cantonment.

Agra: पार्किंग शुल्क बढ़ाने के विरोध में व्यापारी, दुकानों पर चिपकाए पोस्टर

Sun, 11 Dec 2022 01:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Dec 2022 01:15 PM IST
सार

सीईओ को ज्ञापन देने के साथ डायरेक्टर मध्य कमान लखनऊ को भी शिकायत दर्ज कराई थी, मगर बढ़ी हुई दरें वापस नहीं ली गई।

विज्ञापन
Traders are angry for not taking back the increased parking fee in the cantonment.
दुकान पर लगा पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा छावनी परिषद प्रशासन ने पार्किंग शुल्क में वृद्धि एक माह बाद भी वापस नहीं ली। इसका छावनी के व्यापारी विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे ग्राहकों पर बोझ बढ़ेगा। शनिवार को उन्होंने अपनी दुकानों पर विरोध में पोस्टर चिपकाए। 

विज्ञापन


छावनी परिषद की ओर से हाल ही में निजी कंपनी को पार्किंग का ठेका दिया गया है। नया टेंडर लागू होते ही कार्यदायी संस्था ने पार्किंग के पुराने मूल्यों को दोगुना तक बढ़ा दिया है। सदर बाजार ट्रेड एसोसिएशन के बैनर तले पिछले एक माह से दुकानदार इसका विरोध कर रहे हैं। सीईओ को ज्ञापन देने के साथ डायरेक्टर मध्य कमान लखनऊ को भी शिकायत दर्ज कराई थी, मगर बढ़ी हुई दरें वापस नहीं ली गईं। कमेटी के सदस्यों का आरोप है कि दुकानों के बाहर लगे विरोध के बैनर-पोस्टरों को छावनी परिषद के कर्मचारी हटा रहे हैं। इस वजह से अब दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर फिर पोस्टर चिपका दिया है। 

विज्ञापन

फुटपाथ पर हो रही पार्किंग

स्थानीय लोगों का आरोप है कि छावनी परिषद ने ठेकेदार को खुली छूट दे रखी है। तय स्थानों के अलावा भी फुटपाथों तक पार्किंग शुल्क के बहाने वसूली की जा रही है। जबकि फुटपाथ पर गाड़ी पार्क नहीं कराई जानी चाहिए। दुकानदारों का आरोप है कि लोग बाजार में आने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed