फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traders against encroachments

अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में सुभाष बाजार के व्यापारी

Mon, 03 Aug 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 03 Aug 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
traders against encroachments
अतिक्रमण हटाओ अभियान को जहां भरपूर समर्थन मिल रहा है, वहीं शाही जामा मस्जिद और सुभाष बाजार की दुकानों को हटाने के फैसले के खिलाफ व्यापारी सड़कों पर आ गए हैं। रविवार को सुभाष बाजार, मुखर्जी मार्केट और जामा मस्जिद के आसपास के बाजार बंद कर उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि इस अभियान की आड़ मेें उन्हें उजाड़ने की कोशिश है।
विज्ञापन

बता दें, जामा मस्जिद के चारों ओर दुकानें बनी हैं। यहां तमाम कबाड़ कारोबारी भी हैं। पिछले दिनों जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने मस्जिद के आसपास से अतिक्रमण हटाने के लिए पत्र लिखा था। पुरातत्व विभाग भी अतिक्रमण हटाने का प्रयास कर रहा है। वहीं सुभाष बाजार में कई दुकानें नाले पर बनी हैं। इन सब जगहों पर अतिक्रमण हटाने के लिए  प्रशासन, नगर निगम की संयुक्त टीम ने नापजोख शुरू कर दी है। वहीं आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन की जमीन को भी खाली कराया जाना है। प्रशासन के इस फैसले के विरोध में व्यापारियों ने उक्त जगहों के बाजार बंद रखे। व्यापारी नेता बांके बिहारी अग्रवाल ने बताया कि जामा मस्जिद की दुकानों में कई पीढ़ियों से कारोबार हो रहा है। बाकायदा किराया दिया जा रहा है। सुभाष बाजार की दुकानों का भी नगर निगम किराया लेता है। रेलवे की लीज अभी समाप्त नहीं हुई है। फिर ये कार्रवाई क्यों हो रही है।
विज्ञापन


इनबाक्स...
अपने निर्माणों को तोड़ने में जुटे लोग
आगरा। जामा मस्जिद और उसके आसपास के बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान की आहट से लोगों में दहशत है। नालियों को पाट कर हो रहे निर्माणों को वे स्वयं ही हटाने में लगे हैं। दुकान के शटर पीछे किए जा रहे हैं। दरेसी से यमुना किनारा की ओर जाने वाले मार्ग तक यही स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर मलवा उठाता रहा नगर निगम
आगरा। धाकरान चौराहा से जामा मस्जिद के पास तक शनिवार को चलाए गए अभियान के बाद सड़क के दोनों ओर मलवा इकट्ठा हो गया है। रविवार को छुट्टी के बावजूद नगर निगम की टीम मलवा हटाती रही। सदर भट्टी पर दोपहर डेढ़ बजे तक काम चलता रहा। सिटी स्टेशन रोड पर मशीनों से नालों की सफाई की गई। ये ऐसे नाले थे, जो अतिक्रमण की वजह से वर्षों से साफ नहीं हुए थे।


हम किसी को उजाड़ने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। जामा मस्जिद एएसआई की संरक्षित इमारत है। वहां क्या करना है, इसका निर्णय एएसआई करेगा। सुभाष बाजार की दुकानों पर नगर निगम फैसला करेगा। प्रशासन इनके बिना कोई कार्रवाई नहीं करेगा। हालांकि जामा मस्जिद के संबंध में इंतजामिया कमेटी ने पत्र लिखा है कि अतिक्रमण की वजह से नमाजियों को परेशानी होती है। मस्जिद के कुछ गेट भी अतिक्रमण की वजह से बंद हैं लेकिन कार्रवाई एएसआई के निर्णय के मुताबिक ही की जाएगी।
रेखा एस चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed