{"_id":"624de0a4f06c93386e2c4407","slug":"trader-tell-thier-problem-to-dm-fire-departement-not-giving-noc-kasganj-news-agr5294459132","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर विभाग की एनओसी जारी न होने पर व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर विभाग की एनओसी जारी न होने पर व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अग्निशमन विभाग द्वारा एनओसी जारी करने में लापरवाही बरतने के आरोपों को लेकर लघु उद्योग भारती एवं भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक जिलाधिकारी से मिले। एनओसी जारी न होने पर व्यापारियों ने आपत्ति उठाई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। व्यापारी नेताओं और भाजपा नेताओं ने कहा कि अग्निशमन विभाग व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है।
लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष सुबोध मित्तल ने कहा कि सरकार व्यापार को प्रोत्साहन देने के लिए तत्पर है, लेकिन अग्निशमन विभाग के अधिकारी सरलता से व्यापार के प्रोत्साहन के लिए कार्य नहीं कर रहे। बार बार कहने पर भी एनओसी जारी नहीं की जा रही, जिससे व्यापार करने में असुविधा हो रही है। जिलाधिकारी ने अग्निशमन विभाग के सीएफओ को कार्यालय में बुलाया और उनसे व्यापारियों की एनओसी संबंधित समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा विधायक देवेंद्र राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने भी व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण की जिलाधिकारी से अपेक्षा की। व्यापारियों ने एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान मुकेश शर्मा, अरुण माहेश्वरी, गौरी शंकर शर्मा, सुरेश माहेश्वरी, कौशल सिंघल, अनिल गुप्ता, विनोद गुप्ता, जितेंद्र वार्ष्णेय, गिरीधर लाल वार्ष्णेय मौजूद रहे।