फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trader leader sits on hunger strike after shaving head in protest against traffic jams in Bah.

Agra News: बाह में जाम के विरोध में मुंडन कराकर भूख हड़ताल पर बैठे व्यापारी नेता

Sun, 20 Sep 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 20 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Trader leader sits on hunger strike after shaving head in protest against traffic jams in Bah.
बाह: व्यापारी नेता मनमोहन पांडेय मुंडन कराकर अतिक्रमण और डग्गेमारी के विरोध में भूख हड़ताल पर ब
बाह। भदावर बस अड्डा बाह के पास आगरा इटावा स्टेट हाईवे पर अतिक्रमण और डग्गेमारी की वजह से लगने वाले जाम के विरोध में शनिवार को व्यापारी नेता मनमोहन पांडेय अपना मुंडन कराकर भूख हड़ताल पर बैठ गए। 10 घंटे बाद शाम 6.30 बजे मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार, एआरएम एवं एसीपी ने कार्यवाही का आश्वासन देकर भूख हड़ताल खत्म कराई।
विज्ञापन

बाह बस अड्डे के आस पास अतिक्रमण एवं डग्गेमार वाहनों के चलते लगने वाले जाम को लेकर 17 सितंबर को उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल प्रतिनिधि सभा के बाह नगर अध्यक्ष मनमोहन पांडेय धरने पर बैठे थे। रात में कार्यवाही का आश्वासन देकर उनको धरने से उठाया गया था। 2 दिन बीतने के बाद भी कोई कार्यवाही न होने पर वह बस अड्डे के सामने शनिवार को भूख हड़ताल पर बैठ गए। अपना मुंडन भी करा लिया। प्रदर्शन स्थल से मनमोहन पांडेय एवं भाकियू नेता वेदप्रकाश पचौरी ने परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक आगरा बीपी अग्रवाल से बात की। रोडवेज बसें तो सड़क से हट गई, लेकिन डग्गेमार बसें और टैक्सी रोडवेज बस अड्डे के आस पास आड़ी तिरछी खड़ी रहीं, जिससे भूख हड़ताल के दौरान भी जाम के हालात बने रहे। मनमोहन पांडेय ने बताया डग्गेमार वाहनों के चलते कुछ ही दिन में तीन जानें चली गई हैं। स्कूल, कॉलेज आने जाने वाले छात्र-छात्राओं की जान को खतरा रहता है। फुटपाथ पर भी अतिक्रमणकारी काबिज हैं, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। राहगीर भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने बताया कि एसडीएम से लेकर रोडवेज के अधिकारियों को समस्या बताई थी। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। मजबूरन भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा। करीब 10 घंटे बाद एआरएम सारिका शर्मा, एसीपी जितेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार सुधीर गिरी मौके पर पहुंचे। डग्गेमारी, अतिक्रमण पर अंकुश का आश्वासन देकर भूख हड़ताल खत्म कराई। मनमोहन पांडेय ने समस्या का समाधान न होने पर दोबारा से आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed