फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trader Attacked and Rs 12,000 Snatched in Kiraoli, Accused Misbehave with Police

आगरा: दवा लेने पहुंचे व्यापारी पर हमला, 12 हजार रुपए छीने; पुलिसकर्मियों से भी भिड़ गए आरोपी

Sat, 12 Sep 2026 11:42 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 12 Sep 2026 11:42 AM IST
सार

किरावली में दवा लेने गए फर्नीचर व्यापारी से दो युवकों ने मारपीट कर 12 हजार रुपये छीन लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी आरोपियों ने अभद्रता की और भीड़ जुटने पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
 

विज्ञापन
Trader Attacked and Rs 12,000 Snatched in Kiraoli, Accused Misbehave with Police
फर्नीचर व्यापारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना किरावली क्षेत्र में शुक्रवार रात फर्नीचर व्यापारी से दो युवकों ने मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी अभद्रता कर दी। पुलिस ने लोगों की मदद से आरोपियों को काबू किया। मामले में पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुरानी गल्ला मंडी, किरावली निवासी व्यापारी राजकुमार गर्ग शुक्रवार रात 9 बजे बाजार में गर्ग मेडिकल स्टोर से दवा ले रहे थे। तभी दुकान पर सद्दाम और चांद आ गए। व्यापारी ने दोनों से कुछ दूर होकर खड़े होने के लिए बोल दिया। आरोप है कि इससे युवक गुस्से में आ गए। दोनों ने व्यापारी को गाली देना शुरू कर दिया। उन्होंने विरोध किया तो लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। व्यापारियों ने बताया कि उनकी जेब में रखे 12 हजार रुपये भी छीन लिए।
विज्ञापन




मारपीट होता देखकर लोगों की लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। मगर हमलावर पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता करने लगे। आरोपियों ने पुलिस के सामने भी व्यापारी और उनके बेटे को पीटा। पुलिस ने किसी तरह दोनों को पकड़ लिया। बाद में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। व्यापारी का मेडिकल कराया गया है। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed