{"_id":"62c7f6a1a9142402f5594e99","slug":"tractor-trolley-overturned-driver-dies-dead-body-being-buried-for-an-hour-police-waiting-for-crane","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत, एक घंटे तक नीचे दबा रहा शव, पुलिस करती रही क्रेन का इंतजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत, एक घंटे तक नीचे दबा रहा शव, पुलिस करती रही क्रेन का इंतजार
Fri, 08 Jul 2022 02:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 08 Jul 2022 02:49 PM IST
सार
ट्रैक्टर चालक का शव एक घंटे तक नीचे दबा रहा। पुलिस मौके पर आ गई, लेकिन क्रेन के न आने की वजह से शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे सर्विस रोड पर गड्ढे को बचाने के प्रयास में गेहूं की बोरियों से भरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिसके नीचे दबकर 50 वर्षीय चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर पर सवार दो बच्चे घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालने का प्रयास किया, लेकिन एक घंटे तक क्रेन न आने के कारण शव ट्रैक्टर के नीचे ही दबा रहा है।
वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने हंगामा किया और शव को कई बार पुलिस से छुड़ा लिया। इसके अलावा मृतक के परिजनों ने शव लेकर जा रही एम्बुलेंस को पानीगांव पर रोक लिया और हंगामा किया। पुलिस ने बमुश्किल उन्हें शांत कराया।
थाना मांट के गांव नगला वासुदेव खण्ड जाबरा के रहने वाले देवीशरण पुत्र पुषाराम (50) शुक्रवार को गेहूं लेकर मंडी जा रहे थे, तभी यमुना एक्सप्रेस वे सर्विस रोड पर माइल स्टोन 102 पर गढ्ढे को बचाने में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसमें देवीशरण ट्रैक्टर के नीचे दब गया और मौके पर मौत हो गई। उनके अलावा ट्रैक्टर पर सवार तनीषा और सुनील घायल हो गये।
विज्ञापन
क्रेन के इंतजार में करीब एक घण्टे तक शव ट्रैक्टर के नीचे दबा रहा। सूचना मिलते ही मौके पर मृतक के परिजन भी आ गए और शव को एम्बुलेंस में नहीं रखने दिया और हंगामा किया।समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में पानीगांव में एम्बुलेंस को रोक लिया और हंगामा किया।