{"_id":"5d35a5168ebc3e6ca06b6a54","slug":"tractor-trolley-counterclockwise-two-deid-at-police-station-jaithara","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटाः बालू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो किशोर की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटाः बालू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो किशोर की दबकर मौत
Tue, 23 Jul 2019 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 23 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
जैथरा में बालू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में ट्रॉली पर बैठे दो किशोरों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया। जबकि शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव तरिगवां में सीसी रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए गढ़िया के पास से ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर बालू जा रही थी। ट्रैक्टर लेकर चालक जैथरा के तरिगंवा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था। उसी समय अचानक ट्रॉली पलट गई।
ट्रॉली पर बैठे खुशनूर (15) पुत्र रुकमुद्दीन और रमन (14) पुत्र शंकर, शिवम पुत्र कमलेश और अनूप पुत्र शिवदयाल निवासी नगला बथा दब गए। हादसे को देखकर आसपास के लोगों के साथ ही राहगीरों की मौके पर भीड़ लग गई।

Trending Videos
मौके पर पहुंची पुलिस ने पलटी हुई ट्रॉली को सीधा कराया और दबे हुए लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल पहुंचे खुशनूर और रमन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुई दो किशोर की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मचा हुआ था।