फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tractor of devotees going to village Tilsai after bathing in Ganga overturned, one died

गंगा स्नान कर गांव तिलसई जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत

Wed, 06 Oct 2021 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Tractor of devotees going to village Tilsai after bathing in Ganga overturned, one died
कासगंज के सोरों में भर्ती ट्रैक्टर पलटने से घायल लोग । - फोटो : KASGANJ
सोरों (कासगंज)। गंगा स्नान कर वापस अपने गांव तिलसई खुर्द जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर कछला पुलिस बैरियर के समीप पलट गया। जिससे एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 12 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसे में मौत जय किशन (16) पुत्र कमलेश कुमार निवासी तिलसई खुर्द की हुई। श्रद्धालु कछला गंगा घाट पर गंगा स्नान करने के लिए गए हुए थे। जहां से गंगा स्नान कर भजन कीर्तन करते हुए ट्रैक्टर से वापस अपने गांव जा रहे थे। कछला पुलिस बैरियर के समीप अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में किशन गंभीर घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जबकि हादसे में योगेश कुमार (17) पुत्र प्रदीप कुमार, सुनील (28) पुत्र बदन सिंह, सुरेंदर (22) पुत्र राजपाल, महेश (20) पुत्र किताब सिंह, राधेश्याम (22) पुत्र हीरालाल, जितेंद्र (25) पुत्र भगवान सिंह, दुर्गेश (25) पुत्र शास्त्री, रिकेंद्र कुमार (30) पुत्र दाताराम, सुरेंद्र कुमार (25) पुत्र वीरपाल, महेश (24) पुत्र रामरतन, मुकेश (30) पुत्र भगवान सिंह, अजय (17) पुत्र कप्तान सिंह गंभीर घायल हो गए। हादसे पर बड़ी सख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं किशन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed