{"_id":"617a744e6da6ec337e400657","slug":"tractor-hits-tempo-one-died-five-injured-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में हादसा: बेकाबू ट्रैक्टर ने टेंपो में मारी टक्कर, चालक की मौत, पांच सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में हादसा: बेकाबू ट्रैक्टर ने टेंपो में मारी टक्कर, चालक की मौत, पांच सवारियां घायल
Thu, 28 Oct 2021 03:28 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 28 Oct 2021 03:28 PM IST
सार
हादसे के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी गई। चालक को अस्पताल में ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में मौत के बाद कोहराम मचा है।
विज्ञापन
मैनपुरी: हादसे में मृत चालक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को भोगांव रोड पर एक ट्रैक्टर ने मार्ग से गुजर रहे टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं पांच सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
थाना भोगांव क्षेत्र के मोहल्ला मिश्राना निवासी रामवीर उर्फ निक्की गुप्ता पुत्र रामनाथ टेंपो चालक था। गुरुवार दोपहर वह टेंपो में सवारियां लेकर भोगांव से मैनपुरी आ रहा था। टेंपो जब मैनपुरी भोगांव मार्ग पर आकांक्षा ग्लोबल एकेडमी के पास पहुंचा। तभी मार्ग से गुजर रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, टक्कर लगने के बाद टेंपो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में टेंपो चालक रामवीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तनू पुत्री श्रीकांत निवासी गांव जैतूलपुर भोगांव, शशि यादव निवासी सैफई इटावा, ममता देवी व उनका पुत्र आयुष निवासी नगला धुरा थाना एलाऊ औरस अनिरुद्ध सिंह निवासी गांव सलेमपुर पढीना थाना एलाऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी अभय नारायण राय, इंस्पेक्टर कोतवाली भानू प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चालक व घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, वहां चिकितसकों ने रामवीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चालक के शव को मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...
आगरा में जानलेवा बुखार: स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रेया साहनी की डेंगू से मौत, चार दिन से थीं बीमार
विज्ञापन