{"_id":"671438848a6d31495803d386","slug":"tractor-filled-with-sand-crushed-bike-riders-one-died-kasganj-news-c-175-1-mt11003-122668-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बालू से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को राैंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बालू से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को राैंदा, एक की मौत
Sun, 20 Oct 2024 04:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
पटियाली। थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र में एक बालू रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने दो अलग अलग बाइकों पर सवार युवकों को रोंद दिया। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई तो दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया।
सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के देवकली ग्राम निवासी अवधेश (23) पुत्र रक्षपाल व नगला लच्छी निवासी अरविंद (25) पुत्र ज्ञान सिंह ग्राम छितरा पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। नित्य की भांति दोनों युवक अलग-अलग बाइकों पर सवार हो कर घर लौट रहे थे, उनकी बाइक जैसे ही गजोरा गांव के निकट पहुंची, तभी सामने से तेज गति से आ रहे बालू लादे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अवधेश की बाइक में टक्कर मार दिया। जब युवक सड़क पर गिर गया तो उसे रौदते हुए निकल गया।
इस दौरान ट्रैक्टर को पकड़ने के लिए जब अरविंद ने अपनी बाइक से पीछा किया। बताया जाता है इस दौरान ट्रैक्टर के चालक ने उसे भी टक्कर मार दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के पहुंचने पर मालूम हुआ कि अवधेश की मौके पर ही मौत हो गई थी, तो वही अरविंद गंभीर रूप से घायल हुआ। अरविंद को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने हालत गंभीर देख उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुन्नगढ़ी सरिता तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन के साथ फरार हो गया।