फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tractor driver died in road accident

गोवंश को बचाने के प्रयास में पलटा ट्रैक्टर ट्राली, चालक की मौत

Tue, 15 Feb 2022 12:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
tractor driver died in road accident
14एमएनपी-07-करहल क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन - फोटो : MAINPURI
करहल। थाना क्षेत्र में गांव रूपपुरा के पास रविवार की रात गोवंश को बचाने के प्रयास में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक इटावा से वापस गांव लौट रहा था। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव झिंझाई का रहने वाला मोहित शंखवार (20) ट्रैक्टर चालक था। रविवार को वह इटावा किसी काम के लिए गया था। देर रात करीब 11 बजे वह ट्रैक्टर लेकर वापस घर लौट रहा था। तभी थाना क्षेत्र में गांव रूपपुरा के पास अचानक सड़क पर गोवंश आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया। उक्त हादसे में मोहित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की जेब में कागजात आदि से पहचान कर परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद परिजन भी वहां पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed