फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tourists will get free entry in Taj Mahal and all monuments on World Heritage Day

मुफ्त में करिए ताज का दीदार: 18 अप्रैल को बाकी स्मारकों में भी निशुल्क प्रवेश, एएसआई ने जारी किया आदेश

Fri, 15 Apr 2022 06:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Apr 2022 06:30 AM IST
सार

विश्व धरोहर दिवस पर ताजमहल समेत सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश किया जा सकेगा। इसका आदेश भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
tourists will get free entry in Taj Mahal and all monuments on World Heritage Day
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत सभी स्मारकों को पर्यटक 18 अप्रैल को निशुल्क देख सकेंगे। इस दिन कोई टिकट लागू नहीं होगी। ऐसा विश्व धरोहर दिवस के मौके पर किया जा रहा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने 18 अप्रैल को सभी स्मारकों को निशुल्क करने का आदेश जारी कर दिया है। इससे ताजमहल देखने के लिए भारतीय पर्यटकों को 250 और विदेशी पर्यटकों को 1,300 रुपये नहीं देने होंगे।

विज्ञापन


सोमवार यानी 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस पर सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश किया जा सकेगा। लोगों को इन धरोहरों के प्रति जागरुक करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण 18 अप्रैल को फतेहपुर सीकरी में फोटो प्रदर्शनी तथा बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम करेगा। सभी स्मारकों पर पर्यटकों को जागरुक करने वाले बैनर लगाए जाएंगे, जिनमें स्मारकों को न खुरचने, नाम न लिखने, पत्थरों को नुकसान न पहुंचाने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन


अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने कहा कि हमारी धरोहरों को सहेजने और विरासतों को बचाने के लिए नई पीढ़ी को संदेश देना है, इसलिए स्मारकों में विश्व धरोहर दिवस पर नि:शुल्क प्रवेश किया जा सकेगा। बच्चों को स्मारकों के संरक्षण के प्रति जागरुक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब हर शुक्रवार कीजिए ताज व्यू प्वाइंट का निशुल्क दीदार

ताजमहल का महताब बाग के पास ताज व्यू प्वाइंट से शुक्रवार को नि:शुल्क दीदार किया जा सकता है। आगरा विकास प्राधिकरण ने ताज व्यू प्वाइंट को हर शुक्रवार को टिकट से मुक्त कर दिया है। इसके साथ ही अन्य दिनों में लगने वाले शुल्क में भी कमी की है। व्यू प्वाइंट का टिकट शाम से रात तक 200 रुपये का था, जिसे घटाकर 50 रुपये कर दिया है।

आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि विश्व धरोहर दिवस पर ताज व्यू प्वाइंट को नि:शुल्क किया गया है। इस महीने 15, 22 और 29 अप्रैल को ताज व्यू प्वाइंट से नि:शुल्क दीदार किया जा सकेगा। महताब बाग स्थित ताज व्यू प्वाइंट से ताज बेहद करीब से दिखता है। 11 सीढ़ी पार्किंग से यहां तक पहुंचने के लिए पर्यटकों के लिए गोल्फ कार्ट भी संचालित होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed