{"_id":"5fdce5a972e2dd42917d806d","slug":"tourists-reached-mehtab-bagh-due-to-taj-mahal-closed-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज रहा बंद तो महताब बाग पहुंचे सैलानी, यमुना किनारे से किया 'मिसाल-ए-मोहब्बत' का दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज रहा बंद तो महताब बाग पहुंचे सैलानी, यमुना किनारे से किया 'मिसाल-ए-मोहब्बत' का दीदार
Sat, 19 Dec 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
महताब बाग में प्रेमी युगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैलानियों में सिर्फ और सिर्फ ताजमहल का क्रेज है। शुक्रवार को ताजमहल आम सैलानियों के लिए बंद रहा तो शहर में पर्यटकों की संख्या बेहद कम रही। ताज के दीदार के लिए हर दिन 4 हजार से 4500 पर्यटक आ रहे हैं, लेकिन शुक्रवार को ताज बंद होने पर सबसे ज्यादा सैलानी आगरा किला पर महज 1212 आए।
विज्ञापन
ताज के दीदार के उत्सुक सैलानियों ने यमुना किनारे महताब बाग जाकर ताज का दीदार किया। महताब बाग पर ताज के खुलने के दिनों में 100 सैलानियों की संख्या ही रहती है, लेकिन शुक्रवार को ताज बंदी में 4 गुना सैलानी महताब बाग आए। बुधवार को महताब बाग में 126 सैलानी आए थे तो बृहस्पतिवार को केवल 94, लेकिन शुक्रवार को इनकी संख्या 411 रही।
विज्ञापन
शुक्रवार को स्मारकों पर सैलानी
स्मारक सैलानी
आगरा किला 1212
महताब बाग 411
अकबर का मकबरा 405
फतेहपुर सीकरी 395
एत्माद्दौला 103
रामबाग 73
मरियम टूम 30