{"_id":"69e65c03bdb947653507ab50","slug":"tourists-fall-ill-due-to-heat-at-taj-mahal-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: प्रचंड गर्मी ने पर्यटकों को किया बेहाल, ताजमहल में चक्कर खाकर गिरे; कई की बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: प्रचंड गर्मी ने पर्यटकों को किया बेहाल, ताजमहल में चक्कर खाकर गिरे; कई की बिगड़ी तबीयत
Mon, 20 Apr 2026 10:32 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:32 PM IST
सार
आगरा में गर्मी ने पर्यटकों को बेहाल कर दिया है। ताजमहल पर सोमवार को कई पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ।
विज्ञापन
गर्मी के चलते ताजमहल पर छाया सन्नाटा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल पर सोमवार को भीषण गर्मी और उमस पर्यटकों की सेहत पर भारी पड़ी। परिसर में चिलचिलाती धूप के कारण कई पर्यटकों की हालत बिगड़ गई, जिन्हें ताजमहल स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र पर प्राथमिक उपचार देना पड़ा।
गर्मी की चपेट में आने से नेपाल की अनीता कुमारी और तारा कुमारी को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। दिल्ली के मुजाहिद अली चक्कर खाकर गिर पड़े। केरल से आईं शाईना एमए को उल्टियां और तमिलनाडु की आर वैष्णवी को तेज बुखार आने पर सभी पर्यटकों को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें ओआरएस का घोल और आवश्यक दवाएं दी। प्राथमिक उपचार मिलने के बाद पर्यटकों की स्थिति में सुधार हुआ। डॉक्टरों ने पर्यटकों को धूप से बचने और अधिक मात्रा में तरल पदार्थ लेने की सलाह दी है।
वहीं, प्रकाश सुरेश का चार वर्षीय बेटा रॉयल गेट पर सीढि़यों से गिरने से उसके सिर में चोट लगी। जिसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया।