फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tourist who came to visit Taj Mahal was chased and beaten VIDEO Goes viral

ये कैसी मेहमाननवाजी: ताजमहल घूमने आए पर्यटक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, बात थी बहुत छोटी; VIDEO हुआ वायरल

Mon, 17 Jul 2023 04:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Jul 2023 04:08 PM IST
सार

पर्यटकों को जहां मेहमान की दृष्टि से देखा जाता है, वहीं आगरा में एक पर्यटक के साथ जो कुछ हुआ वो शर्मसार कर देने वाला है। पर्यटक को छोटी सी गलती के लिए दौड़ा-दौड़ा कर  पीटा गया। वो हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। 

विज्ञापन
tourist who came to visit Taj Mahal was chased and beaten VIDEO Goes viral
पर्यटक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के लोग अतिथियों का स्वागत शिद्दत के साथ करते हैं, लेकिन यहां दिल्ली से आए एक  पर्यटक के साथ जो हुआ जानकर हैरान रह जाएंगे। पर्यटक की गलती भी कुछ ऐसी नहीं थी कि उसे बेरहमी से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। वो बचने के लिए एक पेठा स्टोरी की दुकान में घुस गया, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए। लाठी-डंडों सो उसकी जमकर पिटाई की गई। इस पूरी घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'नपुंसक है पति': सुहागरात पर पास तक नहीं आया, सच छुपाने के लिए हर रात करता रहा ऐसी हरकत; हकीकत जान टूटे सपने

विज्ञापन

 

ये है मामला 

दरअसल पूरा मामला थाना ताजगंज क्षेत्र की बसई चौकी का है। यहां दिल्ली से एक पर्यटक कार से ताजमहल घूमने के लिए आया था। वहीं दूसरी ओर सावन के दूसरे सोमवार को लेकर परिक्रमा चल रही थी। बताया गया है कि पर्यटक की कार एक परिक्रमार्थी से छुल गई, इसी बात पर अन्य परिक्रमार्थी गुस्से से आग बबूला हो गए। 




ये भी पढ़ें - पत्नी प्रेमी के पास गई, पति ने छोड़ दी दुनिया: 'घरवाली' ने पुलिस के सामने कही दी ऐसी बात, जिसे सह न सका कलिया

मांगता रहा माफी 

आक्रोशित परिक्रमार्थियों ने पर्यटकों को पीटना शुरू कर दिया। पर्यटक अपनी गलती के लिए माफी मांगता रहा लेकिन उसकी कोई बात नहीं सुनी गई। वह खुद की जान बचाने के लिए एक पेठा स्टोर की दुकान में घुस गया। परिक्रमार्थी लाठी और डंडों के साथ वहां भी पहुंच गए और उसे  पीटना शुरू कर दिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। 

ये भी पढ़ें - UP: लापता पत्नी दो साल बाद मिली, गोद में था एक साल का मासूम बच्चा; सामने आई हैरान कर देने वाली हकीकत

ये भी पढ़ें - व्यापारी की घिनौनी हरकत: युवती से बनाए शारीरिक संबंध, फिर सामने आई ऐसी करतूत; जानकर खौल उठेगा खून 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed