फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourist's eight thousand rupees missing in Taj Mahal search for suspects through CCTV

Taj Mahal: ताजमहल में गायब हुए पर्यटक के आठ हजार रुपये, सीसीटीवी से संदिग्धों की तलाश

Sun, 22 Sep 2024 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Sep 2024 09:15 AM IST
सार

ताजमहल में पर्यटक के आठ हजार रुपये चोरी हो गई। शिकायत के बाद तीन महिला पर्यटकों से पूछताछ की गई, लेकिन आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी। अब सीसीटीवी से संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
 

विज्ञापन
Tourist's eight thousand rupees missing in Taj Mahal search for suspects through CCTV
ताजमहल - फोटो : संवाद

विस्तार

ताजमहल के शौचालय में कर्नाटक से आई महिला पर्यटक के आठ हजार रुपये गायब हो गए। शक के आधार पर पुलिस ने बिहार की तीन महिला पर्यटकों से पूछताछ की। आरोप की पुष्टि नहीं होने पर पुलिस ने महिलाओं को छोड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




 

घटना दोपहर करीब 12 बजे उस समय घटी जब कर्नाटक से परिवार के साथ ताजमहल देखने आए एक दल की महिलाएं शौचालय गई थीं। वहीं, उनके पर्स से करीब 8 हजार रुपये गायब हो गए। कर्नाटक की महिलाओं ने बिहार की तीन पर्यटक पर आरोप लगाए। सीआईएसएफ ने तीनों आरोपित महिलाओं को पर्यटन पुलिस के सुपुर्द किया। एसीपी ताज सुरक्षा ने बताया कि तीनों महिलाओं पर 15-15 हजार रुपये थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पूछताछ में बताया कि वह फिरोजाबाद से चूड़ी खरीदने आई थीं। बिहार में चूड़ी बेचती हैं। पुलिस ने तस्दीक की तो बात सही निकली। जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए तीनों महिलाओं को छोड़ दिया। एसीपी सय्यैद अरीब अहमद ने बताया कि शौचालय में सीसीटीवी नहीं है। स्मारक में आस-पास अन्य सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। संदिग्धों की पहचान होने पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

 
विज्ञापन

पूर्वी गेट पर बंदर ने पर्यटक को किया घायल 
ताजमहल पर बंदर पर्यटकों पर हमलावर हो रहे हैं। शनिवार सुबह 6 बजे ताजमहल पूर्वी गेट पर एक बंदर ने महिला पर्यटक को काट लिया। उसके पैर से खून निकल आया। बंदर के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तीन दिन में यह बंदर के काटने की दूसरी घटना है। नगर निगम ने पिछले दिनों ताजमहल पर 450 बंदर पकड़े थे।

 

रास्ता भूले रशियन पर्यटक पुलिस ने पहुंचाया ग्रुप तक
ताजमहल भ्रमण करने आई रूस की महिला, पुरुष पर्यटक रास्ता भूलकर अपने ग्रुप से बिछुड़ गए। इस पर गाइड ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि रशियन पर्यटक रास्ता भटककर जयपुर हाईवे पर पहुंच गए। यहां से किरावली की पीआरवी ने दोनों पर्यटकों को तलाश कर ग्रुप के पास छोड़ा। दोनों ने पुलिस को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed