फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourist Rush at Taj Mahal After Police Exam, Visitor Count Crosses 30,000

Agra: ताजमहल में रिकॉर्ड भीड़, 40 मिनट तक लगी कतार; पुलिस परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों बड़ी संख्या में पहुंचे

Wed, 10 Jun 2026 09:34 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 10 Jun 2026 09:34 AM IST
सार

पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद हजारों अभ्यर्थी ताजमहल पहुंच गए, जिससे मंगलवार को पर्यटकों की संख्या 30 हजार के पार पहुंच गई। भारी भीड़ के चलते प्रवेश और लॉकर रूम पर लंबी कतारें लगीं, जबकि कई युवाओं ने अपना सामान बाहर रेलिंग पर टांगकर ताज का दीदार किया।

विज्ञापन
Tourist Rush at Taj Mahal After Police Exam, Visitor Count Crosses 30,000
ताजमहल में रिकॉर्ड भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल का दीदार करने के लिए मंगलवार को पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा। पुलिस भर्ती परीक्षा देने के बाद हजारों अभ्यर्थी ताजमहल पहुंच गए, जिससे पर्यटकों की संख्या 30 हजार के पार पहुंच गई। दोपहर बाद अचानक बढ़ी इस भीड़ के कारण पश्चिमी गेट से प्रवेश में 40 मिनट तक का समय लगा।
विज्ञापन


टिकट काउंटर से लेकर लॉकर रूम तक में जगह नहीं थी। अभ्यर्थियों को अपने बैग जमा कराने के लिए आधे घंटे से अधिक समय तक कतारों में इंतजार करना पड़ा।

जब लॉकर रूम में जगह कम पड़ी और इंतजार लंबा होने लगा, तो बड़ी संख्या में युवाओं ने सुरक्षा की परवाह किए बिना अपने बैग और सामान को परिसर के बाहर रेलिंग पर ही लटका दिया और ताज का दीदार करने अंदर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed