{"_id":"6949b458fbc875b79207ba6b","slug":"tourist-duped-of-rs-5100-police-get-the-money-back-agra-news-c-25-1-agr1008-947449-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पर्यटक से 5100 रुपये की ठगी, पुलिस ने वापस दिलाई रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पर्यटक से 5100 रुपये की ठगी, पुलिस ने वापस दिलाई रकम
Tue, 23 Dec 2025 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
पर्यटन पुलिस कियोस्क पर शिकायत दर्ज कराते पर्यटक दम्पत्ति फोटो स्रोत पर्यटन पुलिस
फतेहपुर सीकरी। घूमने आए दंपती से सोमवार को सीकरी स्मारकों को दिखाने और दरगाह पर चादर चढ़ाने के नाम पर गाइड ने 5100 रुपये की ठगी कर ली। मामले में दंपती ने पार्किंग में बने उत्तर प्रदेश पर्यटन पुलिस के कार्यालय में शिकायत की। इस पर पुलिस ने पर्यटक को ठगी की रकम वापस दिला दी।
मुंबई निवासी रुचिका खांडेकर अपने पति महेश खांडेकर और 13 वर्षीय पुत्र के साथ घूमने आईं थीं। फतेहपुर सीकरी पहुंचने पर उन्होंने 1800 रुपये में गाइड बुक किया। दरगाह परिसर में पहुंचने पर गाइड ने 5100 रुपये लेकर चादर खरीदी दरगाह में चढ़वा दी। रुचिका ने बताया कि इसके बाद गाइड ने उनसे अपनी फीस मांगी। इस पर उन्होंने पार्किंग में चलकर देने को कहा लेकिन उससे पहले ही गाइड गायब हो गया।
मामले में पर्यटन पुलिस का कहना है कि उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है। वहीं, प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि उनके पास कोई सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।