फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tourist do not come to Taj Mahal in Agra by air travel these figures will surprise you Big reason revealed

UP: ताजमहल के शहर आगरा में हवाई सफर करके नहीं आते यात्री, चौंका देंगे ये आंकड़े; सामने आई बड़ी वजह

Tue, 11 Feb 2025 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Feb 2025 09:56 AM IST
सार

ताजमहल के शहर आगरा में पर्यटकों की संख्या में कमी नहीं है, लेकिन यहां हवाई यात्रा के जरिए लोग नहीं आते हैं। ये हम नहीं बल्कि आगरा में हवाई यात्रियों की संख्या में हुई 26 फीसदी कमी बयां कर रही है।  
 

विज्ञापन
tourist do not come to Taj Mahal in Agra by air travel these figures will surprise you Big reason revealed
आगरा एयरपोर्ट लाउंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल पर एक करोड़ से ज्यादा सैलानी बीते साल आए, लेकिन हवाई यात्रियों की संख्या के लिहाज से आगरा के पर्यटन को बड़ा झटका लगा है। दिसंबर के पर्यटन सीजन में आगरा में 26 फीसदी हवाई यात्रियों की संख्या बीते साल से कम हो गई।
विज्ञापन



 

लगभग पांच हजार यात्रियों की संख्या आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर कम दर्ज की गई। दिसंबर में फ्लाइट बंद करने का असर हवाई यात्रियों की संख्या पर बुरा पड़ा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने दिसंबर माह के एयर ट्रैफिक की रिपोर्ट जारी की है। इसमें आगरा एयरपोर्ट पर केवल दिसंबर के महीने में 15,175 यात्रियों की संख्या दर्ज की गई है, जबकि साल 2023 के दिसंबर माह में इनकी संख्या 20,507 यात्रियों की गई थी। दिसंबर आगरा के लिहाज से पर्यटन सीजन है और क्रिसमस से नए साल के बीच ताज पर सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ता है। ऐसे महीने में आगरा एयरपोर्ट पर 26 फीसदी यात्री साल 2024 के दिसंबर में कम पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आधे से कम आए एयरक्राफ्ट, 51 फीसदी की गिरावट
वर्ष 2024 के दिसंबर के महीने में आगरा में सिर्फ 148 विमान आए, जबकि वर्ष 2023 के दिसंबर में इनकी संख्या 302 रही थी। 51 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। अप्रैल से दिसंबर के बीच 1,302 विमान आगरा एयरपोर्ट पर आए, जबकि वर्ष 2023 में अप्रैल से दिसंबर के बीच इनकी संख्या 1,698 थी। बीते साल अप्रैल से दिसंबर के बीच इन विमानों से 1,16,603 यात्री आए, जबकि साल 2023 में इनकी संख्या 1,22,912 थी। इनमें 5.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

 
विज्ञापन

अहमदाबाद उड़ान से पड़ेगा असर
एयरपोर्ट अथॉरिटी निदेशक वाई एस तोमर ने बताया कि आगरा से बंगलूरू, मुंबई और भोपाल की ही उड़ानें दिसंबर में चल रही थीं, जबकि जनवरी से अहमदाबाद की उड़ान शुरू की गई है जो सप्ताह में छह दिन है। ऐसे में जनवरी में हवाई यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के मुताबिक आगरा-कोलकाता, गुवाहाटी, श्रीनगर, चेन्नई और गोवा की फ्लाइट शुरू करने के लिए इंडिगो एयरलाइंस को कहा गया है। लंबी दूरी की उड़ानों से आगरा के जुड़ जाने के बाद संख्या बढ़ेगी। फ्लाइट कभी भी बंद करने से पर्यटक भी भ्रमित रहते हैं। सप्ताह में चार दिन चल रही उड़ानों को नियमित करने के लिए कहा गया है। बंगलुरू और मुंबई की उड़ानें फुल चल रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed