फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tourist died in fatehpur seekri

गर्मी से सीकरी में सैलानी की मौत

Sat, 04 Jun 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sat, 04 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
tourist died in fatehpur seekri
माौसम - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
शनिवार को 47.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा महाराष्ट्र के पर्यटक के लिए जानलेवा साबित हुआ। फतेहपुर सीकरी अपने परिवार के साथ घूमने आए जलगांव के पर्यटक वीआर बावेस्कर की तेज गर्मी से हालत बिगड़ गई। बुलंद दरवाजा देखने के बाद वह शेख सलीम चिश्ती दरगाह पर बैठे भी, लेकिन सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद जोधाबाई महल परिसर में उनकी मौत हो गई। 58 वर्षीय वीआर बावेस्कर को एसआईएस कमांडर चंद्रवीर सिंह ने एंबुलेंस से हास्पिटल भी भेजा, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह जलगांव की वरनगांव आर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मचारी थे और भरतपुर डिपो में विजिट करने आए थे।
विज्ञापन

सीकरी की तरह ही ताजमहल पर पर्यटक गर्मी से बेहाल हो गए। ताजमहल पर दोपहर में अमेरिकी पर्यटक गिराज जैसन पूर्वी गेट पर प्रवेश के लिए कतार में लगे थे, तभी बेहोश होकर नीचे गिर पड़े। पूर्वी गेट पर खड़ी पर्यटन पुलिस ने एंबुलेंस से पर्यटक को अस्पताल पहुंचाया। गर्मी से बेहोश हुए गिराज जैसन को पर्यटन पुलिस ने ही स्वस्थ होने के बाद ताज पहुंचाया।
विज्ञापन

जून में टूट सकता है गर्मी का रिकार्ड
जून महीना शुरुआत से ही अधिकतम तापमान में पिछले सभी रिकार्ड तोड़ने चला है। महज तीन दिनों में ही अधिकतम तापमान पांच डिग्री उछला। शनिवार इस सीजन में सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया। 47.2 डिग्री से ज्यादा तापमान इस सीजन में अब तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून में पारे की चाल
एक जून    42.2
दो जून    44.6
तीन जून    45.6
चार जून    47.2

47.2 डिग्री पारा शनिवार दोपहर तीन बजे दर्ज
46.4 डिग्री तक पारा शाम साढ़े पांच तक रहा
31.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया
5 डिग्री ऊपर चल रहा है पारा सामान्य से

आगरा में बरस रही है आग
शहर    तापमान
आगरा    47.2
झांसी    44.6
बांदा    44.2
इलाहाबाद    43.3
अलीगढ़    42.8
वाराणसी    41.7
लखनऊ    41.1
मेरठ    40.6
48.5 तक पहुंच चुका है तापमान
गर्मी रिकार्ड तोड़ने की तरफ महज 1.3 डिग्री ही पीछे है। अब तक 116 सालों में सबसे गर्म दिन एक जून 1994 को 48.5 डिग्री दर्ज किया गया है। सबसे ठंडा दिन 24 जून 1999 को रहा है, जब न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रहा है। जून ने बारिश का भी रिकार्ड बनाया है। 25 जून 1996 को रिकार्ड तोड़ 270.4 मिमी बारिश हो चुकी है।


दो दिन और चढ़ेगा पारा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिनों में तापमान 46 से 47 डिग्री के बीच ही रहेगा। सात जून से मौसम के रुख में बदलाव आ सकता है। बता दें कि शनिवार को आगरा में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शुक्रवार को आगरा पूरे प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed