फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourism Minister raised the issue of bypass and medical college

पर्यटन मंत्री ने उठाया बाईपास और मेडिकल कॉलेज का मुद्दा

Thu, 14 Apr 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tourism Minister raised the issue of bypass and medical college
मैनपुरी। मैनपुर सदर सीट से विधायक और प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने जिले के दो प्रमुख मुद्दों पर जल्द कार्रवाई करने के लिए पहल की है। मेडिकल कॉलेज की स्थापना का कार्य जल्द शुरू कराने के लिए मुख्यमंत्री और शहर में बाईपास निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने जल्द से जल्द इन दोनों कार्यों की स्वीकृति देने के लिए पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्हें दिए पत्र में बताया कि पूर्व में मैनपुरी के लिए पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना की स्वीकृति हुई थी। अब तक कार्यदायी संस्था नामित न होने से ये कार्य नहीं हो सका है। उन्होंने कार्यदायी संस्था नामित करने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया। इसके बाद उन्होंने लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात की। इसमें शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए पूर्व में भेजे गए बाईपास के प्रस्ताव की बात उठाई। उन्होंने बताया कि शहर में मैनपुरी-कुरावली रोड, मैनपुरी-शिकोहाबाद रोड, सौंरिख-बदायूं रोड, मैनपुरी-सिरसागंज मार्ग आदि पर वाहनों का दबाव अधिक होने के चलते शहर में जाम की समस्या उत्पन्न होती है। अगर इन सभी को जोड़ते हुए बाईपास का निर्माण करा दिया जाए तो समस्या से निजात मिल जाएगी। ये भी बताया कि भूमि अधिग्रहण से लेकर निर्माण तक कुल अनुमानित लागत लगभग 417.86 करोड़ है। उन्होंने जल्द स्वीकृति और बजट जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के दो मार्गों के चौड़ीकरण की भी उठाई मांग
पर्यटन मंत्री ने फिरोजाबाद जिले के भी दो मार्गों के चौड़ीकरण की मांग उठाई। इसमें सिरसागंज-चंद्रपुरा-पैंगू अन्य जिला मार्ग और अरावं-पैंगू मार्ग को चौड़ा करते हुए 5.50 मीटर का बनाते हुए आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed