फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourism Minister gave instructions to CMO for thorough investigation

Agra News: पर्यटन मंत्री ने सीएमओ को दिए गहन जांच के निर्देश

Sat, 30 Sep 2023 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 30 Sep 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Tourism Minister gave instructions to CMO for thorough investigation
पर्यटन मंत्री ने सीएमओ को दिए गहन जांच के निर्देश
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के नाम पर रुपये वसूली के ऑडियो वायरल होने का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलने के नाम पर रुपये वसूली के मामले की जानकारी शनिवार को मैनपुरी आए। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह तक पहुंच गई। उन्होंने सीएमओ को फोन कर मामले की गहनता से जांच कराने के लिए कहा। साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही।

दरअसल पांच दिन पहले सोशल मीडिया पर कुछ कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई थीं। इसमें दो लोगों के बीच रुपयों के लेनदेन की बातचीत हो रही है। इसमें एक आवाज जिला अस्पताल के कर्मचारी की बताई जा रही है तो वहीं दूसरी आवास एक चिकित्सक की बताई जा रही है। वहीं ये भी आरोप लगाया गया था कि लेनदेन की बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलने को लेकर हो रही है। मामले की जांच सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने टीम को सौंपी है। टीम अभी अपनी जांच कर रही है। इसी बीच शनिवार को मैनपुरी पहुंचे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को मामले की जानकारी हुई। उन्होंने सीएमओ को फोन कर मामले की गहनता से जांच कराते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कुछ सीसीटीवी फुटेज के वीडियो शनिवार को वायरल किए गए। इसमें एक चिकित्सक अन्य लोगों के साथ पोस्टमार्टम हाउस में जाता नजर आ रहा है। वीडियो के साथ चल रहे मैसेज में बताया जा रहा है कि ये वही चिकित्सक है जिसका ऑडियो वायरल हुआ था। हालांकि अधिकारी जांच रिपोर्ट आने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed