फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourism and Culture Minister Jaiveer Singh held  public hearing at camp office in Mainpuri

Mainpuri: पर्यटन मंत्री की जन सुनवाई में गूंजे जमीनों पर कब्जे के मामले, एसडीएम को कब्जा हटाने के दिए आदेश

Sat, 30 Sep 2023 08:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Sep 2023 08:45 PM IST
सार

मैनपुरी में पर्यटन मंत्री की जन सुनवाई में जमीनों पर कब्जे के मामले गूंजे। शिकायत पर मंत्री ने एसडीएम को पैमाइश करके कब्जा हटाने के आदेश दिए। 

विज्ञापन
Tourism and Culture Minister Jaiveer Singh held  public hearing at camp office in Mainpuri
Mainpuri: पर्यटन मंत्री की जन सुनवाई में गूंजे जमीनों पर कब्जे के मामले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शिविर कार्यालय पर जन सुनवाई की। इस दौरान अधिकांश मामले सरकारी जमीन या पट्टे की जमीनों पर कब्जे के ही सामने आए। पर्यटन मंत्री ने सभी मामलों में तत्काल एसडीएम को पैमाइश कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। साथ ही सभी सरकारी जमीनों की पैमाइश कर उन्हें कब्जामुक्त कराने के लिए कहा।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान ग्राम प्रधान जसरऊ लक्ष्मी ने बताया कि ग्राम में स्थित चारागाह की भूमि गाटा संख्या 683 का रकबा 50 बीघा है। इसमें से 25 बीघा पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। चारागाह की भूमि पर किए गए अनाधिकृत कब्जे को हटवाकर गांव में संचालित गौशाला से संबद्ध कराने की उन्होंने मांग की। वहीं नगला गुढ़ी, घिरोर नि. सुरेश ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि उनको आवंटित पट्टे की भूमि पर अनधिकृत कब्जा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-फिरोजाबाद पहुंचे रामगोपाल यादव: बोले- भाजपा झूठ की फैक्टरी, गड्ढामुक्त अभियान जनता के साथ एक छल 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही मामलों में पर्यटन मंत्री ने कब्जा हटवाने के लिए संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक भूमि चकरोड, तालाब, चारागाह, विद्यालय की भूमि, ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा न रहे। अनाधिकृत रूप से कब्जा करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध भू-माफिया के तहत प्रभावी कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ेंः- फिरोजाबाद पहुंचे सपा महासचिव रामगोपाल यादव: गैंगस्टर के दो आरोपियों ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया स्वागत

पर्यटन मंत्री ने अकबरपुर निवासी बृजेश यादव द्वारा भूमिहीन होने की दशा में आवासीय पट्टा आवंटन कराने के लिए प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर उप जिलाधिकारी सदर को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जन-सुनवाई के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार विकास चौहान, पीयूष चंदेल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed