ताजमहल में मोबाइल नेटवर्क न आने से टिकट बुकिंग हुई मुश्किल, फ्री वाईफाई सेवा देने की मांग की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल और आगरा किला में मोबाइल नेटवर्क न आने से टिकटों की बुकिंग करना पर्यटकों के लिए मुश्किल हो गया है। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) समेत दो अन्य मोबाइल नेटवर्क कंपनियों के नेटवर्क ताजमहल और आगरा किला पर नहीं मिल पा रहे। ऐसे में ऑनलाइन टिकट उपलब्ध नहीं हो रहा।
टिकट स्कैन करने और ऑनलाइन टिकट लेने में हो रही परेशानी को देखते हुए पर्यटकों और टूर ऑपरेटरों ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से मांग की है कि रेलवे स्टेशन की तरह से आधा घंटा फ्री वाईफाई सेवा दी जानी चाहिए, जिससे पर्यटक टिकट बुक कर पाएं।
देश और दुनिया के पर्यटक ताजमहल पर पहुंचते हैं, ऐसे में मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता न होने से टिकट स्कैन करना मुश्किल है। फ्री वाईफाई से वह ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। उन्हें निराश नहीं लौटना होगा।
ताजमहल में 16 जून 2015 को केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने फ्री वाईफाई सेवा का शुभारंभ किया था। पर्यटकों को आधे घंटे के लिए फ्री वाईफाई दिया गया था। यह सेवा ताजमहल के अंदर रॉयल गेट से लेकर सेंट्रल टैंक तक ही थी जो एक महीने बाद बंद हो गई। शिकायतों के बाद कुछ दिनों के लिए यह चली और अब स्थायी रूप से बंद हो चुकी है।
फर्जी टिकट उपलब्ध कराने का गिरोह पनप रहा
पर्यटन प्रहरी के अध्यक्ष सुमित उपाध्यक्ष ने कहा कि मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध न होने से ताजमहल और आगरा किला के टिकट लेने में परेशानी आ रही है। इसी वजह से पार्किंग में फर्जी टिकट उपलब्ध कराने का गिरोह पनप रहा है। फ्री वाईफाई की सेवा मिलने पर यह समस्या दूर हो जाएगी।
साइबर कैफे जाकर बुक करना पड़ा टिकट
पर्यटक नितिन वागले ने कहा कि मोबाइल में नेटवर्क न होने के कारण मैं टिकट बुक नहीं कर पाया। साइबर कैफे जाकर ताजमहल के टिकट बुक करने पड़े।