फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   total six died after tanker and tractor collide in agra

टैंकर हादसाः मरने वालों की संख्या हुई छह, 50 घायल

Fri, 28 Jul 2017 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुनकता ( आगरा )
ब्यूरो/अमर उजाला रुनकता ( आगरा ) Updated Fri, 28 Jul 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
total six died after tanker and tractor collide in agra
आगरा एक्सीडेंट - फोटो : SELF
आगरा-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अरसेना में गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे ट्रैक्टर ट्रॉली और टैंकर में टक्कर हो जाने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या छह हो गई है। रात में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार पांच लोगों की मौत हो गई थी। इनमें तीन लोग जिंदा जले जबकि दो की जान टैंकर की टक्कर से गई। 
विज्ञापन


हादसे में करीब 50 लोग घायल हैं। उनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। रात में चार दमकलों को आग बुझाने में करीब एक घंटे का समय लगा था। हादसा अरसेना स्थित आनंद इंजीनियरिंग कालेज के पास वैष्णवी ढाबे के सामने हुआ। 
विज्ञापन


बताया गया है कि एटा के अवागढ़ स्थित सकरारी लालपुर और धारू का नगला से गुरुवार शाम को करीब 80 ग्रामीण मथुरा स्थित गोवर्धन परिक्रमा लगाने के लिए निकले थे। इनमें 30 से 35 महिलाएं, 35 पुरुष और दस बच्चे शामिल थे। रात करीब 9:30 बजे सभी सिकंदरा स्थित गांव अरसेना में वैष्णवी ढाबा पर पहुंचे। श्रद्धालु भोजन करने के लिए रुके थे। एक ट्रैक्टर ट्राली से उतरकर लोग ढाबे की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे से लोग उतर रहे थे। तभी सिकंदरा की ओर से मथुरा की ओर जा रहा एक पेट्रोल टैंकर ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराया गया। हादसा इतना भीषण था कि कुछ लोग टैंकर के नीचे फंस गए, जबकि कुछ लोग दूर जाकर गिरे। चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़ पड़े। टैंकर में आग लगने से हाइवे पर अफरातफरी मच गई।

लोगों को डर था कि टैंकर फट सकता है। इसके बावजूद लोगों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। धर्मेन्द्र पुत्र वीरेन्द्र निवासी ‌सिकरारी, लालपुर, अवागढ़ एटा, भूप सिंह पुत्र उमराव सिंह, निवासी नगला धारू, अवागढ़, एटा जिंदा जल गए। 

अजीत पुत्र चरन सिंह, विवेक पुत्र अमर सिंह, भूप सिंह पुत्र उमराव सिंह निवासी सिकरारी अवागढ़ एटा की भी मौत हो गई। वहीं घायलों को निजी अस्पताल और एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया है। अब तक करीब 26 घायलों की शिनाख्त की जा चुकी है। 


वहीं शुक्रवार को आगरा के गणेश अस्पताल में भर्ती बबलेश (20) ने भी दम तोड़ दिया। ये भी एटा के सिकरारी गांव का निवासी है। इसी गांव के कुल चार लोगों की मौत गुरुवार रात को हुए हादसे में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed