फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tortured for telling truth about children home in Agra

बच्चा जेल का काला सच: बालगृह की सच्चाई बताने पर मिलीं यातनाएं... बात बाहर जाने से नाराज गुर्गों ने की बर्बरता

Sun, 01 Dec 2024 10:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Dec 2024 10:37 AM IST
सार

आगरा में बालगृह की सच्चाई बयां करने पर यातनाएं मिलीं। अधिकारियों की करतूत बताने वाले बाल अपचारियों को प्रताड़ित किया गया। एक-दूसरे से ही बाल अपचारियों को पिटवाने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Tortured for telling truth about children home in Agra
बालगृह की व्यवस्थाओं पर सवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह की सच्चाई बयां करना बाल अपचारियों के लिए मुसीबत बन रहा है। मुंह खोलने वालों को बाल अपचारियों से पिटवाने के आरोप अधिकारियों पर लग रहे हैं। शुक्रवार को किशोरों में मारपीट हुई। हालांकि, डीपीओ की जांच में सब ठीक मिला।
विज्ञापन


बाल संप्रेक्षण गृह में 156 किशोर निरुद्ध हैं। जिनमें से कई किशोरों पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। जहां किशोरों को सुधारने के लिए रखा जा रहा है वहां उन्हें मोबाइल से लेकर अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं पहुंच रही थीं। पूर्व अधीक्षक पर अवैध वसूली के आरोप लगे। जिसके बाद अधीक्षक को हटा दिया गया।
विज्ञापन


पिछले दिनों चार किशोरों का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसे उन्होंने अपने स्मार्ट फोन से इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। जिसके बाद बालगृह की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हुए। जांच के लिए आई कमेटी को कई किशोरों ने बयान दर्ज कराए थे। जिनमें उन्होंने बालगृह के अंदर चल रही अवैध गतिविधियों का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर की बात बाहर जाने से नाराज गुर्गों ने किशोरों की पिटाई लगाई। बालगृह की सच्चाई बयां करने पर कई दिनों से किशोरों को यातनाएं मिल रहीं थीं। जिसकी परिणति शुक्रवार को मारपीट और हंगामा के रूप में सामने आई। 

वहीं, इस संबंध में डीपीओ अजय पाल सिंह का कहना है कि बालगृह में धक्का-मुक्की हुई होगी। मारपीट नहीं हुई। छह किशोरों को दूसरे जिलों में स्थानांतरित किया है। कई और किशोर चिह्नित किए हैं। उन्हें भी यहां से हटाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed