{"_id":"5db6ba7d8ebc3e93cd66cef1","slug":"toll-workers-beaten-the-bank-employees-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टोल कर्मियों की गुंडई, बैंककर्मी व उनके परिजनों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टोल कर्मियों की गुंडई, बैंककर्मी व उनके परिजनों को पीटा
Mon, 28 Oct 2019 03:23 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 28 Oct 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टोल कर्मियों की गुंडई सामने आई है। एक्सप्रेसवे के 21वें माइल स्टोन पर टोल शनिवार शाम कहासुनी के दौरान टोलकर्मियों ने बैंक कर्मी, उसके भाई व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। पीड़ित ने घटना की तहरीर फतेहाबाद थाने में दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
इटावा के जसवंतनगर के गांव बलरई निवासी मनीष सिंह पुत्र देवी दयाल आगरा में एक प्राइवेट बैंक में कार्यरत हैं। वो दिवाली पर शनिवार की शाम अपने छोटे भाई अवनीश और पत्नी और बच्चों के साथ कार से गांव जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा 21 नंबर पर उनकी कार में पीछे से किसी और कार की टक्कर लग गई। इससे दोनों कार सवारों में हल्की कहासुनी हो गई।
बैंककर्मी का आरोप है कि इस दौरान जब उन्होंने टोल कर्मियों से रास्ता खुलवाने के लिए कहा, तो टोल कर्मियों ने अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। उन्हें अपने साथ थाने ले गई। पीड़ित ने थाना फतेहाबाद में तहरीर दी है।