{"_id":"610956b6f75f2b1d137dd4e7","slug":"tokyo-olympics-olympian-jagbir-singh-said-for-team-india-hockey-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक: जगबीर सिंह बोले-अर्जेंटीना के खिलाफ महिलाओं को खेलनी होगी आक्रामक हॉकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोक्यो ओलंपिक: जगबीर सिंह बोले-अर्जेंटीना के खिलाफ महिलाओं को खेलनी होगी आक्रामक हॉकी
Wed, 04 Aug 2021 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:11 AM IST
सार
अमर उजाला से बातचीत में जगबीर सिंह ने कहा कि अर्जेंटीना की खिलाड़ी काफी आक्रामक हॉकी खेलती हैं। भारतीय टीम को भी आक्रामक खेल दिखाना होगा।
विज्ञापन
भारत बनाम जर्मनी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य और ओलंपियन जगबीर सिंह ने कहा है कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम और अर्जेंटीना के बीच बुधवार को होने वाला मुकाबला काफी आक्रामक होगा। इस मैच में भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर बनाने पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देना होगा। इनको गोल में तब्दील करना होगा।
विज्ञापन
अमर उजाला से बातचीत में जगबीर सिंह ने कहा कि अर्जेंटीना की खिलाड़ी काफी आक्रामक हॉकी खेलती हैं। भारतीय टीम को भी आक्रामक खेल दिखाना होगा। गोलकीपर सविता पूनिया, मध्यम पंक्ति में मोनिका और अग्रिम पंक्ति में रानी रामपाल व वंदना कटियार को कलात्मक के साथ आक्रामक खेल दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि लगातार तीन जीतों से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
पुरुष हॉकी में कांस्य के लिए आत्मविश्वास जरूरी
अर्जुन अवार्डी जगबीर सिंह का कहना है कि टोक्यो ओलंपिक में पुरुष हॉकी में भारत और बेल्जियम के बीच खेले गए सेमी फाइनल मैच में भारतीय टीम ने शुरू के दो क्वार्टर में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। हालांकि बाद में वे पिछड़ गए। उनका मानना है कि सेमी से पहले जिस तरह का खेल भारतीय टीम ने दूसरी टीमों को हराने के लिए खेला, आगे के मैच में कांस्य पदक लाने के लिए उसी खेल की जरूरत होगी। इसके लिए आत्मविश्वास जरूरी है।
विज्ञापन
जीत के लिए मंदिरों और गुरुद्वारे में प्रार्थना
टोक्यो ओलंपिक में पुरुष हॉकी में भारत और बेल्जियम के बीच खेले गए सेमी फाइनल मैच की हार भुला खेल प्रेमियों ने महिला वर्ग में बुधवार को खेले जाने वाले सेमी फाइनल मैच में जीत के लिए प्रार्थना की। टोक्यो में महिला वर्ग में होने वाला भारतीय महिला हॉकी टीम का मुकाबला अर्जेंटीना से है। भारत की जीत को लेकर मंगलवार को मंदिरों और गुरुद्वारों में प्रार्थना की गई।