{"_id":"62bd4470428bb25cff51f4aa","slug":"token-system-for-complainants-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: अब टोकन लेने के बाद सुनी जाएगी फरियाद, जमीन पर कब्जे की शिकायत के लिए लाल, अन्य शिकायतों के लिए पीला टोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: अब टोकन लेने के बाद सुनी जाएगी फरियाद, जमीन पर कब्जे की शिकायत के लिए लाल, अन्य शिकायतों के लिए पीला टोकन
Thu, 30 Jun 2022 12:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:06 PM IST
सार
फिरोजाबाद में शिकायतों को सुनने के लिए टोकन सिस्टम बनाया गया है। टोकन के रंग के हिसाब के फरियादी अधिकारी तक पहुचेंगे। ये टोकन जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर लगे काउंटर से दिए जाएंगे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी रविरंजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में जिलाधिकारी रविरंजन ने जनता की शिकायतों को सुनने के लिए टोकिन सिस्टम लागू किया है। फरियादियों को यह टोकन जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर लगे काउंटर से दिए जाएंगे। जिसमें इस व्यवस्था के लिए उन्होंने अलग-अलग कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई है।
विज्ञापन
सुबह दस से 12 बजे तक चलने वाली जनसुनवाई के दौरान टोकन व्यवस्था लागू रहेगी। नए सिस्टम के अनुसार फरियादी पहले डीएम कक्ष के बाहर बनी डेस्क पर जाएगा। वहां उसकी शिकायत सुनी जाएगी। इसके बाद उसे एक रंग का टोकन देकर डीएम कक्ष में भेजा जाएगा। सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत होने पर लाल रंग का टोकन, निजी जमीन पर कब्जा होने पर हरे रंग का टोकन तथा अन्य शिकायतें होने पर पीले रंग का टोकन फरियादी को दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस टोकन के साथ ही फरियादी जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित होगा। टोकन से तत्काल पता चल सकेगा कि वह किसी तरह की शिकायत लेकर आया है। इस तरह की नई व्यवस्था जिले में लागू कर दी गई है।
विज्ञापन