फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   TOILET

कोरोना काल में शौचालयों का सत्यापन भूले नोडल अधिकारी

Sat, 12 Sep 2020 06:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
TOILET
मैनपुरी। कोरोना काल में शौचालयों का सत्यापन करने के लिए तैनात किए गए नोडल अधिकारी अपना काम भूल गए। दो महीने बीतने के बाद भी अब तक एक भी नोडल अधिकारी ने सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई।
विज्ञापन

जिले की 552 ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालयों का निर्माण कराया गया है। पहले जहां ग्राम निधि खाते से शौचालय बनवाए गए तो वहीं बाद में सीधे लाभार्थी के खाते में धनराशि भेजकर शौचालय बनवाए गए। इसमें बड़े पैमाने पर शौचालय अधूरे होने की शिकायतें मिल रही हैं। इसके चलते नोडल अधिकारियों के माध्यम से सत्यापन कराने का निर्णय लिया था। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के आदेश पर जिले की 80 न्याय पंचायतों के सत्यापन के लिए 80 नोडल अधिकारी तैनात किए गए थे। मई में ये आदेश किया गया था, लेकिन अब तक एक भी नोडल अधिकारी ने अपनी सत्यापन रिपोर्ट नहीं दी।
विज्ञापन

हाईलाइटर
-09 हैं जिले में ब्लॉक
-80 हैं कुल न्याय पंचायतें
-552 हैं ग्राम पंचायतें
-80 बनाए गए हैं नोडल अधिकारी
पूर्व में सत्यापन में सभी पंचायतें हुई थीं फेल
बीते वर्ष भी ग्राम पंचायतों में बने शौचालयों का सत्यापन नोडल अधिकारियों के माध्यम से कराया गया था। इसमें पंचायतों की लापरवाही की पोल खुल गई थी। जिले की 552 ग्राम पंचायतों की सत्यापन रिपोर्ट में एक भी पंचायत में शौचालय पूर्ण नहीं मिले थे। इसके बाद ही दोबारा जांच के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारियों को सत्यापन रिपोर्ट देने के लिए रिमाइंडर (अनुस्मारक) भेजा जा रहा है। जल्द ही रिपोर्ट आना शुरू हो जाएंगी। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed