{"_id":"59d762d54f1c1b87698b45cf","slug":"toilet-for-wife-on-karvachauth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस करवाचौथ पत्नी को दें ये वाला गिफ्ट, डीएम करेंगे आपका सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस करवाचौथ पत्नी को दें ये वाला गिफ्ट, डीएम करेंगे आपका सम्मान
राहुल कुमार/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 07 Oct 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
toilet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो करवाचौथ पर हर पति अपनी जीवनसंगिनी को कुछ न कुछ भेंट करता है। इसी क्रम में मौका है कुछ खास करने का। कुछ ऐसा जो देश हित में हो, जिससे आप अपनी पत्नी को उसके सम्मान का अहसास करा सकें। इसी क्रम में आगरा प्रशासन की ओर से पहल हुई है।
आगरा में जिला पंचायतीराज विभाग ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालय निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करने को अनूठी पहल शुरू की है। इस करवाचौथ पर जिनके घरों में शौचालय नहीं हैं, वे पति पत्नी को तोहफे में शौचालय बनवाकर दें। ऐसा करने वालों को विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
जिला पंचायती राज अधिकारी जगदीशराम गौतम का कहना है कि करवाचौथ एक ऐसा त्योहार है, जिस पर सभी पति अपनी पत्नियों को उपहार भेंट करते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के कई परिवारों में आज भी शौचालय नहीं हैं। उन घरों की औरतों को घर से बाहर खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है।

देना होगा प्रमाण
इस योजना के माध्यम से हमारा मकसद उन परिवारों में शौचालय बनवाना है। जिला स्वच्छ भारत प्रेरक अभिनव त्यागी ने बताया कि इस योजना के तहत शौचालय बनवाने वाले पति करवाचौथ तक अपने घर में होने वाले शौचालय निर्माण का प्रमाण फोटो सहित विभाग को उपलब्ध करा दें। सभी को जिलाधिकारी गौरव दयाल द्वारा सम्मानित कराया जाएगा।
सरकार से मिली सराहना
स्वच्छ भारत मिशन की एक और दिलचस्प पहल। करवाचौथ तक शौचालय बनाने वाले पतियों को किया जायेगा सम्मानित। pic.twitter.com/rEYQ1mLowK
— Swachh Bharat (@swachhbharat) October 6, 2017