फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   toilet for wife on karvachauth

इस करवाचौथ पत्नी को दें ये वाला गिफ्ट, डीएम करेंगे आपका सम्मान

Sat, 07 Oct 2017 07:32 PM IST
राहुल कुमार/अमर उजाला आगरा
राहुल कुमार/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 07 Oct 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
toilet for wife on karvachauth
toilet
यूं तो करवाचौथ पर हर पति अपनी जीवनसंगिनी को कुछ न कुछ भेंट करता है। इसी क्रम में मौका है कुछ खास करने का। कुछ ऐसा जो देश ‌हित में हो, जिससे आप अपनी पत्नी को उसके सम्मान का अहसास करा सकें। इसी क्रम में आगरा प्रशासन की ओर से पहल हुई है।  
विज्ञापन


आगरा में जिला पंचायतीराज विभाग ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालय निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करने को अनूठी पहल शुरू की है। इस करवाचौथ पर जिनके घरों में शौचालय नहीं हैं, वे पति पत्नी को तोहफे में शौचालय बनवाकर दें। ऐसा करने वालों को विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन


जिला पंचायती राज अधिकारी जगदीशराम गौतम का कहना है कि करवाचौथ एक ऐसा त्योहार है, जिस पर सभी पति अपनी पत्नियों को उपहार भेंट करते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के कई परिवारों में आज भी शौचालय नहीं हैं। उन घरों की औरतों को घर से बाहर खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देना होगा प्रमाण

इस योजना के माध्यम से हमारा मकसद उन परिवारों में शौचालय बनवाना है। जिला स्वच्छ भारत प्रेरक अभिनव त्यागी ने बताया कि इस योजना के तहत शौचालय बनवाने वाले पति करवाचौथ तक अपने घर में होने वाले शौचालय निर्माण का प्रमाण फोटो सहित विभाग को उपलब्ध करा दें। सभी को जिलाधिकारी गौरव दयाल द्वारा सम्मानित कराया जाएगा।

सरकार से मिली सराहना


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed