फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   today stop the propoganda of election

पंचायत चुनाव: आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Fri, 23 Apr 2021 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
today stop  the propoganda of election
कासगंज के ब्लॉक परिसर में पंचायत चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पूर्व मतपत्रों को छा? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। तीसरे चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रचार शनिवार को सांय पांच बजते ही थम जाएगा। वहीं चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी रविवार को होगी। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए जिले के सभी सात विकास खंडों पर व्यवस्थाएं की गई है।
विज्ञापन

जिले में 26 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव मैदान में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य के 11572 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यह सभी प्रत्याशी चुुनाव में जीत हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। गांव की गलियां पोस्टर, होर्डिंग्स से सजी हुई हैं। तो वहीं प्रत्याशी मतदाताओं से लगातार संपर्क साधे हुए हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया का सहरा भी प्रत्याशी ले रहे हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य की गाड़ियां गांव-गांव दौड़ लगाकर अपने लिए वोट मांग रही हैं। तो वहीं पंचायत चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी रविवार को होगी। 1441 पोलिंग पार्टियों को चुनाव कराना है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए सभी सात विकास खंडों पर व्यवस्थाएं की गई हैं। पोलिंग पार्टियों को दी जाने वाली सभी आवश्यक सामग्री, मतपेटिकाएं आदि विकास खंड कार्यालयों पर पहुंचा दी गई हैं। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए विकास खंड कार्यालयों पर शुक्रवार को दिन भर तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव मैदान में उतरने वाले सभी प्रत्याशी शनिवार को सांय पांच बजे तक ही अपना प्रचार कर सकते हैं। इसके बाद प्रचार करना आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा- श्रवण कुमार सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी

पंचायत चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां सभी विकास खंड कार्यालयों से रवना की जाएंगी। पोलिंग पाटियों की रवानगी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है- देवंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed