फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Today Narsi has become Narsi's beloved, look at the devotee who has become God, let someone take a look.

Agra News: नरसी बन गए आज नरसी के प्यारे, देखो भक्त बने भगवान कोई झांकी निहारे

Tue, 23 Dec 2025 02:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Today Narsi has become Narsi's beloved, look at the devotee who has become God, let someone take a look.
आरबीएस कॉलेज के सभागार में श्रीहरि सत्संग समिति की ओर से आयेाजित नरसी भगत कथा का रसपान करते श्र
आगरा। श्रीहरि सत्संग समिति की ओर से आरबीएस कॉलेज के सभागार में नानी बाई रो मायरो कथा नरसी भात चल रही है। सोमवार को दूसरे दिन कथा व्यास संत गौरदास महाराज ने नरसी की प्रभु के प्रति असीम भक्ति और कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। प्रसंग में नरसी बन गए आज नरसी के प्यारे भजन सुनकर लोग मुग्ध हो उठे।
विज्ञापन

कथा व्यास ने बताया कि नरसी बहुत गरीब थे। वे श्रीकृष्ण से प्रार्थना करते हैं। भगवान प्रसन्न होकर स्वयं उनके घर नरसी के भेष में पहुंचते है। श्राद्धकर्म की क्रियाओं को संपन्न कराते हैं। ऐसा आदर सत्कार देखकर गांव वाले चकित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि नरसी भगत ने गृहस्थ में रहते हुए अपने सारे दायित्वों का निर्वाह करते हुए प्रभु नाम का प्रचार किया था। हमें यह प्रेरणा भी दी कि हम भी अपने गृहस्थ के सारे कर्म करते हुए निरंतर प्रभु की भक्ति करते रहें। नरसी जी ने पहले प्रभु की प्रार्थना की फिर उनकी प्रतीक्षा की, तभी तो उनको भगवान के दर्शन लाभ प्राप्त हुआ था। संचालन मंजू गुप्ता ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष शांति स्वरूप गोयल, संजय गोयल, संजय मित्तल, विष्णु दयाल बंसल, भगवान दास बंसल, उमेश बंसल, रंगेश त्यागी, अंशु अग्रवाल, मधु गोयल, सोनिया गर्ग, निशा मंगल, सीमा अग्रवाल, उर्मिल बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed