फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   today active corona cases of agra 24 march 2021 one death and nine new cases of covid reported in agra

आगरा में कोरोना: एक ही परिवार के तीन सदस्य समेत नौ संक्रमित, सक्रिय मामले 50 के पार

Wed, 24 Mar 2021 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Mar 2021 12:20 AM IST
सार

  • संक्रमित के संपर्क में आए लोग जांच रिपोर्ट आने तक रहेंगे क्वारंटीन
  • स्वास्थ्य विभाग ने की सख्ती, परिजनों के अलावा संपर्क में आए 25 लोगों की होगी ट्रैकिंग

विज्ञापन
today active corona cases of agra 24 march 2021 one death and nine new cases of covid reported in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मंगलवार को कोरोना वायरस के नौ नए मरीज और मिले। इनमें तीन मरीज एक ही परिवार के है। परिवार में दो महिला और एक पुरुष संक्रमित हुए हैं। सेमरा खंदौली, आगरा कैंट, फतेहाबाद रोड, खटीक पाड़ा, शांति नगर कमला नगर और न्यू राहुल विहार दयालबाग में एक-एक मरीज मिला है। 

विज्ञापन


प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 604985 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इनमें 10602 संक्रमित पाए गए। कुल संक्रमितों में से 10372 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि एक साल में 176 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अब सक्रिय मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 51 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


कोरोना वायरस के मरीज बढ़ने पर एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भी भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। आइसोलेशन वार्ड में चार मरीज भर्ती हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर है और आईसीयू में इलाज करा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संपर्क में आए लोगों की होगी ट्रैकिंग

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की ट्रैकिंग होगी। उनकी स्क्रीनिंग कर नमूने लिए जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने तक होम क्वारंटीन में रहना होगा। संक्रमित मिलने पर होम आइसोलेशन में उपचार दिया जाएगा। 

ट्रैकिंग टीम के प्रभारी डॉ. नंदन सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीज के ऑफिस, कॉलेज के अलावा अन्य संपर्क में आए कम से कम 25 लोगों की ट्रैकिंग होगी। मरीज से पूछकर ऐसे लोगों की रिपोर्ट बनेगी। उनकी स्क्रीनिंग कर अनिवार्य रूप से नमूने लिए जाएंगे। 

जांच रिपोर्ट आने तक सभी को होम क्वारंटीन में रहना होगा। इनमें से कोई संक्रमित मिलता है तो उसे होम आइसोलेशन में रखा जाएगा। संक्रमित मरीज के परिजनों के भी नमूने लेकर जांच कराई जाएगी। 

संक्रमित मरीज के घर के आसपास 100 घरों में स्वास्थ्य सर्वे

संक्रमित मरीज के घर के आसपास 100 घरों में स्वास्थ्य सर्वे होगा। एएनएम-आशाएं जाकर स्क्रीनिंग करेंगी। उनमें कोरोना के लक्षणों की पता करने के साथ यात्रा समेत अन्य जानकारी जुटाएगी। 10 दिन में पहले दिन, तीसरे और दसवें दिन स्क्रीनिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed