फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   today active corona cases of agra 21 march 2021 eight news cases of covid reported in agra

आगरा में कोरोना: नए मरीजों के आंकड़े में उछाल, 33 पर पहुंची सक्रिय मामलों की संख्या

Mon, 22 Mar 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Mar 2021 12:12 AM IST
सार

  • ताजनगरी में 63 दिन बाद कोरोना के आठ नए मरीज मिले
  • इससे पहले 17 जनवरी को एक दिन में मिले आठ संक्रमित 

विज्ञापन
today active corona cases of agra 21 march 2021 eight news cases of covid reported in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है, जिसने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। रविवार को नए मरीजों के आंकड़े में बड़ा उछाल आया है। ताजनगरी में लगभग दो महीने बाद एक दिन में आठ मरीज मिले हैं। इससे पहले 17 जनवरी को आठ मरीज मिले थे। तब सक्रिय मरीजों की संख्या 93 थी, जो अब 33 पर है। इन मरीजों का उपचार चल रहा है।  

विज्ञापन


प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 600994 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इनमें 10580 संक्रमित पाए गए। कुल संक्रमितों में से 10372 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि एक साल में 175 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 33 मरीजों का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


एक साल पहले तीन मार्च 2020 को आगरा में पहली बार कोरोना के मरीज मिले थे। इसके बाद तेजी से संक्रमण बढ़ा। जनवरी 2021 में संक्रमण की रफ्तार कम होती गई। फरवरी महीन में कई दिन ऐसे बीते, जब कोई मरीज नहीं मिला। एक साल बाद अब फिर से संक्रमण बढ़ने लगा है। शुक्रवार और शनिवार को चार-चार मरीज मिले थे। रविवार को यह आंकड़ा आठ पर पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी लहर की आशंका

सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय का कहना है कि कोरोना के संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका है, ऐसे में दूसरे राज्यों से यात्रा करने वाले लोग, रेलवे स्टेशन, ताजमहल और एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और नमूने लेकर जांच की जा रही है। 18 केंद्रों पर भी नमूने लिए जा रहे हैं। लक्षण प्रतीत होने पर लोग जांच करा सकते हैं। बुजुर्ग और 45 साल से अधिक के बीमार टीकाकरण जरूर करवा लें।

स्टेशन, बस अड्डा, एयरपोर्ट पर यात्रियों की होगी आरटीपीसीआर जांच 

स्वास्थ्य विभाग एयरपोर्ट, बस अड्डा, ताजमहल, रेलवे स्टेशन पर आने वाले लोगों की एंटीजन के साथ आरटीपीसीआर जांच भी कराएगा। इसके लिए 28 हजार आरटीपीसीआर किट विभाग को मिली हैं। 1.25 लाख एंटीजन किट का पहले से ही भंडारण है। 

सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि ताजमहल, एयरपोर्ट, आगरा कैंट स्टेशन, आगरा फोर्ट स्टेशन, आईएसबीटी पर आने वाले लोगों की एंटीजन के अलावा आरटीपीसीआर जांच के लिए भी नमूने लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed